Essay on School in Hindi | मेरा विद्यालय पर निबंध

Essay on School in Hindi | मेरा विद्यालय पर निबंध :- आज Eexampaper.com आप सभी विद्यार्थियों के लिये Essay on School पर Essay on School in Hindi  लेकर आए हुए हैं। यह सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

मेरा विद्यालय पर निबंध कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। मेरा विद्यालय पर निबंध कक्षाओं की परीक्षा में अवश्य ही पूछे जाते हैं। यह निबंध Essay on School in Hindi प्रस्तावना और उपसंहार सहित लिखा गया है। इसे Essay on School in Hindi को पढ़कर विद्यार्थी अपने निबंध लेखन क्षमता को और अधिक मजबूत कर सकते हैं और मेरा विद्यालय पर निबंध को और अच्छा विस्तृत रूप से लिख सकते हैं।

आदर्श विद्यालय पर निबंध हिंदी, पैराग्राफ ऑन माय स्कूल इन इंग्लिश, essay on school in hindi, मेरा विद्यालय पर निबंध
Essay on School in Hindi

Essay on School in Hindi | मेरा विद्यालय पर निबंध

प्रस्तवना :-

मेरे विद्यालय का नाम सरस्वती विद्या मंदिर हैं। यह हमारे शहर का सर्वश्रेष्ठ एवं संपूर्ण सुविधाओं से युक्त एकमात्र कालेज हैं। हमारे विद्यालय में कक्षा 1 से लेकर  कक्षा 12 तक  कक्षाएं हैं । हमारे विद्यालय में  लगभग 500 विद्यार्थी हैं। सभी विद्यार्थी प्रतिदिन विद्यालय आते हैं।

विद्यालय का भवन :-

हमारे विद्यालय  का दो मंजिला भवन है। जिसमें कुल 20 कमरे हैं। दोनों मंजिलों पर एक एक बरामदा है। इन सभी कमरों में चार खिड़कियां तथा दो दरवाजे हैं। शिक्षण कक्ष में श्यामपट्ट की व्यवस्था है तथा विधुत बल्ब एवं पंखे की भी व्यवस्था है।

विद्यालय का उद्यान :-

हमारे विद्यालय में हरे भरे बहुत सारे, पेड़ पौधे है। विद्यालय के मध्य में एक उद्यान है जिसमें छोटे बच्चों के लिए झूले की व्यवस्था है। विद्यालय की चारों ओर ओर क्यारियां हैं जिनमें रंग – बिरंगे फूल लगे  हैं।

विद्यालय की दिनचर्या :-

हमारी विद्यालय के खुलने का समय सुबह 7:00 बजे है। सर्वप्रथम विद्यालय में उपस्थिति होती है जिसके बाद हम  वंदना के लिए वंदना हाल में जाते हैं। जिसके बाद योग होता है। फिर कक्षाएं प्रारंभ होती हैं जिसके बाद 10:00 बजे भोजन अवकाश होता है। 1140 पर हमारी कक्षाएं समाप्त हो जाती हैं और विद्यालय बंद हो जाता है।

विद्यालय का पुस्तकालय :-

हमारे विद्यालय में एक पुस्तकालय है जिसमें पाठ्यक्रम की पुस्तकें और बहुत सारी ज्ञानवर्धक  पुस्तकें हैं। पुस्तकालय में हम जाकर अनेक नई नई पुस्तकों का अध्ययन करते हैं। पुस्तकालय में बैठने के लिए कुर्सियां एवं  मेज की व्यवस्था है।

विद्यालय अनुशासन :-

हमारे विद्यालय की एक विशेष अनुशासन व्यवस्था है जिसमें किसी भी विद्यार्थी के द्वारा अनुशासनहीनता करने पर उसे दंड दिया जाता है। विद्यालय में अनुशासन व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुशासन अध्यापकों की नियुक्ति हुई है। अनुशासन विद्यालय का एक विशेष गुण होता है जिससे विद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ती है। विद्यार्थी के जीवन में अनुशासन एक विशेष गुण के रूप में होना अनिवार्य होता है। अनुशासन विद्यार्थी के व्यवहार को विशेष स्वरूप प्रदान करता है।

अन्य विशेष  व्यवस्थाएं :-

1 –  योग
2 –  संगीत
3 –  चित्रकला
4 –  स्काउट गाइड
                       ” हमारे विद्यालय में योग संगीत चित्रकला तथा स्काउट गाइड की भी विशेष व्यवस्था है जिसमें विद्यार्थियों को योग संगीत तथा चित्रकला सिखाया जाता है। जिन विद्यार्थियों को स्काउट गाइड में भाग लेना होता है होता है वह स्काउट गाइड में भाग ले सकता है।

विद्यालय कार्यक्रम :-

हमारे विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस गणतंत्रता दिवस एवं गांधी जयंती एवं शिक्षक दिवस पर विशेष कार्यक्रमों की व्यवस्था होती है जिसमें जिसमें समाज को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक नाटक रंगमंच एवं गीत संगीत के माध्यम से यह सभी कार्यक्रमों को मनाया जाता है। सामाजिक जागरूकता आदि के लिए नुक्कड़ नाटक एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं।

कंप्यूटर प्रयोगशाला एवं प्रोजेक्टर कक्ष :-

तकनीकी ज्ञान के लिए विद्यालय में कंप्यूटर प्रयोगशाला है जिसमें सभी विद्यार्थी कंप्यूटर चलानी की तकनीकी को समझते हैं तथा प्रोजेक्टर कक्ष में विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर के द्वारा तकनीकी एवं विज्ञान के बारे में बताते हैं।

उपसंहार :-  

हमारे विद्यालय में विशेष शिक्षकों के द्वारा शिक्षण का कार्य संपन्न होता है। सभी विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का विशेष महत्व होता है चाहे वह गरीब ही क्यों ना हो इसीलिए हमारे विद्यालय में गरीब विद्यार्थियों के लिए कम शुल्क में शिक्षण की व्यवस्था है जो शिक्षा के क्षेत्र में एक मिसाल का काम कर रही है ।

आशा करता कि हमारे द्वारा लिखा गया है यह मेरा विद्यालय पर निबंध, Essay on School in Hindi, आपको अच्छा लगा होगा इसे पढ़कर आप अपनी लेखन क्षमता को और अधिक बढ़ा सकते हैं। निम्न कक्षा के विद्यार्थी इस निबंध को पढ़कर अपने 10 लाइनों वाले मेरा विद्यालय निबंध को लिख सकते है। इसका उपयोग आप किसी भी परीक्षा में भी कर सकते हैं। आदर्श विद्यालय पर निबंध हिंदी, पैराग्राफ ऑन माय स्कूल इन इंग्लिश, essay on school in hindi, मेरा विद्यालय पर निबंध

हमारे द्वारा लिखे गए कुछ अन्य महत्वपूर्ण निबंध :-

आदर्श विद्यालय पर निबंध 250 शब्दों में | Essay on School in Hindi 250 Word

मेरे विद्यालय का नाम सेंट एंथनी हाई स्कूल है। मेरा विद्यालय बहुत ही सुंदर है। मेरा विद्यालय मेरे गांव के बगल में ही है। मेरे विद्यालय में पहली कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है विद्यालय का भवन दो मंजिला है। विद्यालय के सभी कमरे से सुसज्जित एवं हवादार हैं। सभी कमरों में फर्नीचर तथा पंखे भी लगे हुए हैं। हमारे विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य शिक्षा से संबंधित सभी गतिविधियां कराई जाती है। विद्यालय का वातावरण शांत एवं मनोरम है।

मेरे विद्यालय में लगभग 500 विद्यार्थी पढ़ते हैं। विद्यालय के सभी विद्यार्थी नियमित रूप से विद्यालय आते हैं। विद्यालय का समय सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम को 5:00 बजे तक रहता है। विद्यालय के सभी विद्यार्थी विद्यालय के ही आस-पास रहते हैं। सभी विद्यार्थी शिक्षकों के प्रति हमेशा आदर भाव रखते है। मेरे विद्यालय के शिक्षक विद्यार्थियों पर कभी भी गुस्सा नहीं करते हैं। हमारे विद्यालय के सभी अध्यापक बहुत ही लगन एवं मेहनत से पढ़ाते हैं। विद्यालय के सामने एक खेल का मैदान है जोकि काफी बड़ा है। इस मैदान पर हम सब मिलकर खेलते हैं। इस मैदान पर हमें नए-नए खेलों का आनंद मिलता है तथा विद्यालय द्वारा आयोजित कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट आदि खेल प्रतियोगिताएं इसी मैदान पर आयोजित कराई जाती है जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थी भाग लेते हैं।

मेरे विद्यालय में गरीब विद्यार्थियों के लिए प्रवेश मुफ्त में किया जाता है एवं पढ़ाई से संबंधित सारी सुविधाएं गरीब विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाती हैं। गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्र दिवस पर विद्यालय में कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कराए जाते हैं जिसमें विद्यार्थी अनेक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। निबंध लेखन, भाषण एवं गीत संबंधी अनेक प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई जाती हैं। नए-नए उपक्रमों में शामिल होने का मौका विद्यार्थियों को मिलता है।

आजकल की डिजिटल दुनिया में तकनीकी शिक्षा का महत्व बढ़ गया है इसीलिए मेरे विद्यालय में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कंप्यूटर सिखाने पर पूरा जोर दिया जाता है। इससे विद्यार्थियों को कंप्यूटर चलाना बहुत ही आसानी से सीख जाते हैं। हमारे विद्यालय में गरीबों को खाना देना और उनकी मदद करना, अपने से बड़ों का सम्मान करना और छोटे को प्रेम करना आदि ऐसे ही अमूल्य विचार सिखाए जाते हैं। पेड़ लगाओ – पेड़ बचाओ,और बेटी पढ़ाओ – बेटी बचाओ ऐसे जन जागृति का कार्यक्रम का आयोजन हमारे विद्यालय द्वारा किया जाता है। मेरा विद्यालय सबसे सुंदर विद्यालय है। विद्यालय ही देश का एक अच्छा नागरिक विद्यार्थियों को बनाता है।

Tags :- आदर्श विद्यालय पर निबंध हिंदी, पैराग्राफ ऑन माय स्कूल इन इंग्लिश, essay on school in hindi, मेरा विद्यालय पर निबंध

Leave a Comment