यहाँ से UP PET Syllabus in Hindi को PDF में एवं UPSSSC PET 2022 के Exam Pattern के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यदि आपने भी UPSSSC PET 2022 के लिए आवेदन किया जा रहा है और यदि आपको UPSSSC PET सिलेबस की जानकारी चाहते हैं और आप एक ऐसे उम्मीदवार हैं जो कि UPSSSC PET Exam 2022 की तैयारी कर रहे हैं तो आपको बता दे की उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा UP PET की परीक्षा 18 सितंबर 2022 को कराई जाने की संभावना है। जिन भी उम्मीदवारों ने UP PET 2022 के लिए आवेदन किया है लिखित परीक्षा ऑफलाइन होगी इस परीक्षा में कई विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे।आपके लिए eExamPaper.com द्वारा UP PET के Syllabus को Hindi में विस्तार से समझाया जा रहा है।
UPSSSC PET भर्ती 2022 मे भाग लेने वाले परीक्षार्थी को परीक्षा की तैयारी करने से पहले UP PET Syllabus in Hindi 2022 और उत्तर प्रदेश PET परीक्षा पैटर्न के बारे में जान लेना चाहिए क्योंकि परीक्षा को पार करने में पाठ्यक्रम का बहुत ही बड़ा योगदान होता है।
UP PET Syllabus in Hindi with PDF

संस्था का नाम | UPSSSC |
परीक्षा का नाम | UP PET |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन |
नौकरी करने का स्थान | संपूर्ण भारत |
कुल चरण | 04 चरण |
ऑफिशियल वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UP PET Syllabus in Hindi 2022 के पाठ्यक्रम को समझने से पहले हमें यह जानना होगा कि UP PET के पदों पर भर्ती होने के लिए उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा किस प्रकार की चयन प्रक्रिया एवं परीक्षा पैटर्न अपनाया जाता है।
UP PET Selection Process 2022
अगर हम उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग भर्ती बोर्ड UP PET के पदों पर भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस UP PET 2022 के Selection Process को कुल 04 चरणों में संपन्न कराया जाएगा। यह चार चरण इस प्रकार है –
- PET लिखित परीक्षा में क्वालीफाई मार्ग प्राप्त करना
- संबंधित पद की मुख्य परीक्षा (Mains Exam)
- इंटरव्यू (Interview), कौशल परीक्षा (Skill Test)
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
UP PET Exam Pattern 2022 in Hindi
अब हम आपको यूपीएसएसएससी पीईटी के लिखित परीक्षा के एग्जाम पैटर्न के बारे में बताने जा रहे हैं कि इस परीक्षा में कौन से विषय से कितने अंक के कितने प्रश्न आएंगे कुल प्रश्नों की संख्या क्या होगी कुल कितने अंक का पेपर होगा समय कितना मिलेगा इन सब की जानकारी हम आपको नीचे देने जा रहे हैं।
विषय | अंक | समय अवधि |
भारतीय इतिहास | 05 | |
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन | 05 | |
भूगोल | 05 | |
भारतीय अर्थव्यवस्था | 05 | |
भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन | 05 | 2 घंटा |
सामान्य विज्ञान | 05 | |
प्रारंभिक अंकगणित | 05 | |
सामान्य हिंदी | 05 | |
तर्क एवं तर्कशक्ति | 05 | |
समान्य अंग्रेजी | 05 | |
करंट अफेयर्स | 10 | |
सामान्य जागरूकता | 10 | |
अपठित हिंदी गद्दा अंशिका विवेचन एवं विश्लेषण | 10 | |
ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण | 10 | |
तालिका की व्याख्या एवं विशेषण | 10 | |
कुल | 100 | 2 घंटा |
#01 इस परीक्षा में आपसे कई विषयों वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें सामान्य हिंदी, हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता, करंट अफेयर्स, प्राथमिक अंकगणित, भारतीय इतिहास, भूगोल, भारतीय, अर्थव्यवस्था आदि से आपसे प्रश्न पूछे जाएंगे जिनका नीचे हम संपूर्ण सिलेबस उपलब्ध करा रहे हैं।
#2 लिखित परीक्षा में होंगे इसमें आप से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जिनके लिए प्रति प्रश्न आपको 1 अंक दिए जाएंगे अर्थात 1 अंकों का एक प्रश्न होगा। इस परीक्षा में प्रश्नों का अस्तर इंटरमीडिएट लेवल का होगा।
#3 इस परीक्षा में आप से कई विषयों से 5-10 प्रश्न मिलाकर कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। हर विषय से आपसे 05 और कुछ विषयो से 10 अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं कुल 100 अंकों की परीक्षा कराई जाती है।
#4 इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है इसमें 1/4 अंक के नकारात्मक अंकन का प्रावधान है।
#5 UPSSSC PET परीक्षा के लिए कुल 2 घंटे का समय यानी 120 मिनट का समय आपको दिया जाएगा अर्थात आपको 2 घंटे का समय इस परीक्षा को देने के लिए दिया जाएगा।
UP PET Syllabus in Hindi
नीचे हम आपको UP PET भर्ती परीक्षा के पाठ्यक्रम Syllabus को विषय अनुसार हिंदी में उपलब्ध करा रहे हैं। जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं से विस्तार में समझ सकते हैं की किस विषय से कौन कौन से टॉपिक से प्रश्न हमसे परीक्षा में पूछे जाएंगे जिनकी हमे तैयारी करनी है।
UP PET Syllabus in Hindi
भारतीय इतिहास (Indian History):- सिंधु घाटी की सभ्यता, वैदिक संस्कृति, बौद्ध धर्म, जैन धर्म, मौर्य वंश, गुप्त वंश, हर्षवर्धन, राजपूत काल, मुगल साम्राज्य, मराठा, ब्रिटिश राज्य का अभ्युदय एवं प्रथम स्वतंत्रता संग्राम, ब्रिटिश राज्य का सामाजिक-आर्थिक प्रभाव
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (Indian National Movement):- स्वाधीनता आंदोलन के प्रारंभिक वर्ष, स्वदेशी तथा सविनय अवज्ञा आंदोलन, क्रांतिकारी आंदोलन तथा राष्ट्रवाद का उदय, विधायी संशोधन तथा ब्रिटिश इंडिया एक्ट 1935, भारत छोड़ो आंदोलन, आजाद हिंद फौज तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस
भूगोल (Geography):- भारत एवं विश्व का भौतिक भूगोल, भारत एवं विश्व का राजनीतिक भूगोल, जलवायु तथा मौसम, टाइम जोन, जनसंख्या की परिवर्तन तथा प्रवास
भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy):- 1947 से 1991 तक भारतीय अर्थव्यवस्था (योजना और पंचवर्षीय योजनाएं, मिश्रित अर्थव्यवस्था का विकास, हरित क्रांति, दूध का विकास और ऑपरेशन फ्लड, बैंकों का राष्ट्रीयकरण और सुधार), 1991 में आर्थिक सुधार और उसके बाद अर्थव्यवस्था, 2014 के बाद के आर्थिक सुधार (कृषि सुधार, संरचनात्मक सुधार, श्रम सुधार, आर्थिक सुधार, जीएसटी)
भारतीय संविधान और लोक प्रशासन (Indian Constitution And Public Administration):- भारतीय संविधान (भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताएं, राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य संसदीय प्रणाली, संघीय प्रणाली, संघ एवं केंद्र शासित प्रदेश, केंद्र राज्य संबंध, न्यायिक ढांचा, सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय), जिला प्रशासन, स्थानीय निकाय तथा पंचायती राज संस्थाएं
सामान्य विज्ञान (General Science):- प्रारंभिक भौतिक, विज्ञान प्रारंभिक रसायन विज्ञान, प्रारंभिक जीव विज्ञान
प्रारंभिक अंकगणित (Elementry Arthmetic):- पूर्ण संख्या, भिन्न तथा दशमलव, प्रतिशतता, साधारण अंक गणितीय समीकरण, वर्ग एवं वर्गमूल, घातांक एवं घात, औसत
सामान्य हिंदी (General Hindi):- संधि, विलोम शब्द, पर्यायवाची शब्द, वाक्यांशों के लिए एक शब्द, लिंग, भिन्नात्मक शब्द, मुहावरे लोकोक्तियां, सामान्य अशुद्धियां, लेखक और रचनाएं
सामान्य अंग्रेजी (General English):- अंग्रेजी व्याकरण, अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न
तर्क एवं तर्कशक्ति (Logic And Reasoning):- बृहद एवं लघु, क्रम एवं रैंकिंग, संबंध, समूह से भिन्न को अलग करना, कैलेंडर एवं घड़ी, कारण और प्रभाव, कोडिंग डिकोडिंग, निगमनात्मक तर्क कथन/ विश्लेषण एवं निर्णय
करंट अफेयर्स (Current Affairs):- भारतीय एवं वैश्विक
सामान्य जागरूकता (General Awearness):- भारत के पड़ोसी देश, देश राजधानी एवं मुद्रा, भारत के राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश, भारतीय सांसद राज्यसभा लोकसभा और विधानसभा विधान परिषद, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विश्व संगठन एवं उनके मुख्यालय, भारतीय पर्यटन स्थल, भारत की कला एवं संस्कृति, भारत एवं विश्व के खेल, भारतीय अनुसंधान संगठन, प्रसिद्ध पुस्तक और लेखक, पुरस्कार और विजेता, जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण
अपठित हिंदी का गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण :- प्रत्येक से पांच प्रश्न
ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण:- प्रत्येक पर पांच प्रश्न
तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण:- प्रत्येक पर पांच प्रश्न
UP PET Syllabus in Hindi से जुड़े कुछ प्रश्नों के उत्तर
UP PET का सिलेबस क्या है?
यदि आप यूपी पर के सिलेबस के बारे में जानना चाहते हैं तो हमने अपने इस लेख में आपको बताया है जिसे देखकर आप समझ सिलेबस की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
UP PET Syllabus का परीक्षा पैटर्न क्या है
यूपी पीईटी परीक्षा में 100 वास्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे परीक्षा का स्तर इंटरमीडिएट लेवल का होगा।
क्या यूपी एसएससी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है
जी हां आपको बता दें कि UP PET की परीक्षा में एक बटे चार 1/4 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होती है
प्रिय उम्मीदवार अब हम आपसे पूरी उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल के माध्यम से UP PET Syllabus in Hindi 2022 के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी।यदि आप इसी तरह की जानकारी के लिए हमसे जुड़ना चाहते है तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल और फेसबुक ग्रुप से जुड़ सकते है जहाँ हम आपके ऐसी तरह की पोस्ट डालते है। (धन्यवाद)