[2022] UPSSSC Lekhpal Syllabus in Hindi & Exam Pattern

यहाँ से UPSSSC द्वारा लेखपाल भर्ती 2022 परीक्षा के लिए UPSSSC Lekhpal Syllabus in Hindi में पढ़ने के साथ Exam Pattern, Question Paper Pattern को जाने।

यदि आप यूपी लेखपाल सिलेबस 2022 और परीक्षा पैटर्न के साथ – साथ Question Paper Pattern का अवलोकन करना चाह रहें हैं तो eExamPaper.com आपके लिए यहाँ पर उत्तर प्रदेश लेखपाल के सम्पूर्ण पाठ्यक्रम परीक्षा के पैटर्न को उपलब्ध करा रहे हैं। 

UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने UP PET परीक्षा में उपस्थित होने वाले  विद्यार्थी जो UP लेखपाल अधिसूचना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जो भी अभ्यार्थी यूपी लेखपाल भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें  सूचित किया जा रहा है कि वे इस परीक्षा से  पहले पिछले वर्ष के परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम  को अवश्य देख ले।

on-white background-upsssc-lekhpal-syllabus-in-hindi-2021-for-upsssc-lekhpal-exam
All Details of UPSSSC Lekhpal Syllabus in Hindi 2022

यूपी लेखपाल पाठ्यक्रम (UPSSSC Lekhpal Syllabus 2022) और परीक्षा पैटर्न  को उनकी आगामी परीक्षा के लिए बेहतर रणनीति बनाने में विद्यार्थी की मदद करेगा। आप यहां से UP लेखपाल परीक्षा 2022 के लिए परीक्षा पैटर्न और UPSSSC Lekhpal Syllabus को Hindi प्राप्त कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने UPSSSC PET प्रारंभिक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया है और केवल उन्हीं उम्मीदवारों को लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए जाएगा जो कि आयोग द्वारा बनाए गए प्राप्त किये होंगे। कटऑफ अंक प्राप्त वाले उम्मीदवार ही लेखपाल भर्ती की आगे की चयन प्रक्रिया के लिए पात्र हैं। 

इस लेख में, हमने आपको Official Notification के आधार पर यूपी लेखपाल परीक्षा के लिए परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान की है। यूपी लेखपाल पाठ्यक्रम में आयोग द्वारा कोई संशोधन किया जाता है, हम इसे यहां अपडेट करेंगे।

[PDF] UPSSSC PET 2021 Question Paper in Hindi & English
वेब पेज अनुक्रमणिका देखें !

UPSSSC Lekhpal 2022 Exam Syllabus in Hindi

नीचे दी गई तालिका में UPSSSC लेखपाल पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न 2022 के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जाँच करें।

परीक्षा संगठन का नामउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
परीक्षा का नामUPSSSC Lekhpal Exam 2022
पद का नामउत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
कुल रिक्तियां8862
परीक्षा मोड
ऑफलाइन (लिखित परीक्षा)
आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in
UPSSSC Lekhpal Exam 2022 के महत्वपूर्ण बिंदु

UPSSSC Lekhpal Exam 2022 का Exam Pattern

#01 उत्तर प्रदेश के राजस्व लेखपाल पद पर नियुक्त होने के लिए सर्वप्रथम उम्मीदवार को UPSSSC PET की परीक्षा को देना होगा। जिसके अंको के उम्मीदवार को लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

#02 UPSSSC Lekhpal 2022 की लिखित परीक्षा ऑफ़लाइन मोड में सम्पन्न कराई जाएगी। परीक्षा के प्रश्न पत्र का माध्यम हिंदी व अंग्रेजी दोनों होगा।

#03 UPSSSC Lekhpal 2022 की लिखित परीक्षा के पश्चात सम्मिलित हुए अभ्यर्थियों की चयन सूची तैयार की जाएगी जिसका आधार लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक होगा।

#04 यदि आप एक ऐसे उम्मीदवार हैं जो कि इस भर्ती की परीक्षा की तैयारी कर रहें है तो आपको सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान, ग्रामीण विकास और ग्रामीण समाज जैसे कुछ महत्वपूर्ण विषयों का ज्ञान होना चाहिए। यह सभी विषय UPSSSC Lekhpal Syllabus in Hindi 2022 के अंतर्गत आते हैं।

UPSSSC Lekhpal Exam Question Paper Pattern in Hindi

विषय (Subject)प्रश्नों की संख्या (No. of Questions)अंक (Mark)अवधि (Time)
General Hindi (सामान्य हिंदी)2525120 मिनट
Maths (गणित)2525
General Knowledge (सामान्य ज्ञान)2525
Rural Development and | Rural Society (ग्राम समाज एवं विकास)2525
कुल योग100100120 मिनट
UPSSSC Lekhpal Question Paper Pattern – 2022

#01 UPSSSC Lekhpal 2022 के Exam में Question Paper कुल 100 अंको का होगा जिसमें प्रश्नों की संख्या 100 होगी।

#02 UPSSSC लेखपाल के पेपर में 4 सेक्शन / विषय होंगे। सभी चार खंडों को 25 – 25 प्रश्नों में विभाजित होते हैं। प्रत्येक खंड में 25 प्रश्न होंगे जिसमें प्रत्येक खंड के लिए 25 अंक होंगे।

#03 लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा को ओएमआर शीट पर लिया जायेगा। जिसमें उम्मीदवारों को सही विकल्प चुन कर गोला भरना होता हैं।

#04 प्रश्न पुस्तिका के सभी प्रश्न बहुविकल्पी प्रश्न होंगे तथा इन्हें हल करने के लिए 02 घंटे का समय दिया जाएगा।

#05 यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा यदि आप एक उत्तर गलत करते हैं तो आपके सही उत्तर का एक चौथाई (1/4) अंक काट लिया जाएगा।

UPSSSC Lekhpal Syllabus in Hindi : 2022

किसी भी परीक्षा की सुनियोजित ढंग से तैयारी करने के लिए उस परीक्षा के पाठ्यक्रम का बहुत ही अहम योगदान होता है यदि आप UPSSSC Lekhpal 2022 के Official Syllabus के अनुसार अपनी तैयारी को करते हैं तो आप परीक्षा में अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने में सक्षम हो जाएंगे।

इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए UPSSSC द्वारा आयोजित कराई जाने वाली UPSSSC lekhpal Syllabus को Hindi में सम्पूर्ण विषय के बारे में विस्तृत जानकारी उप करा रहे हैं।

जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं UP lekhpal के Previous Year Question Paper में कुल 4 विषयों से प्रश्न पूछे गए थे जो कि इस प्रकार हैं –

  • Hindi (सामान्य हिंदी )
  • Maths (गणित )
  • General Knowledge (सामान्य ज्ञान)
  • Rural Development and Rural Society (ग्रामीण समाज एवं विकास)

अब आगे हम इन सब विषय के विस्तार रूप से Syllabus के बारे में आपको अवगत कराएंगे।

2022 UPSSSC Lekhpal Syllabus Hindi विषय का

UPSSSC Lekhpal 2022 के Hindi विषय का Syllabus इस प्रकार है –

  • हिंदी व्याकरण।
  • शब्दावली संबंधी समस्याएं।
  • वाक्य तथा शब्दों का प्रयोग।
  • रस एवं इनके प्रकार उदाहरण सहित।
  • अलंकार एवं इनके प्रकार उदाहरण सहित।
  • समास एवं उनके प्रकार उदाहरण सहित।
  • विलोम एवं समनार्थी शब्द।
  • तत्सम और तत्भव।
  • वाक्यांशों के लिए शब्द निर्माण।
  • हिंदी की लोकोक्तियाँ एवं मुहावरे।
  • वाक्य संशोधन एवं वाक्य त्रुटियां।
  • संधि एवं प्रकार उदाहरण सहित।
  • लिंग एवं इनके प्रकार।
  • वचन एवं इनके रूप।
  • कारक एवं उनके भेद।
  • संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण एवं क्रिया।
  • त्रुटि से सम्बंधित अनेकार्थी शब्द।
  • रचनाएं एवं साहित्यकार।

2022 UPSSSC Lekhpal Elementary Mathematics Syllabus

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा 2022 के गणित विषय के पाठ्यक्रम UP Lekhpal Previous Year Paper के अनुसार कुछ इस प्रकार है –

  • पूर्ण संख्या, दशमलव एवं भिन्न संबंधी समस्याएं।
  • प्रतिशतता।
  • साधारण अंकगणितीय समीकरण से संबंधित प्रश्न।
  • संख्याओं के वर्ग एवं वर्गमूल।
  • औसत

अगर UPSSSC PET के पाठ्यक्रम के अनुसार देखा जाये तो प्रारंभिक गणित के महत्वपूर्ण बिंदु यही है परंतु यदि आपको गणित के अन्य महत्वपूर्ण बिंदु जैसे सांख्यिकी, बीजगणित, ज्यामिति के महत्वपूर्ण Topic को पढ़ना हैं तो वह नीचे उपलब्ध हैं-

सांख्यिकी

  • संख्या प्रणाली।
  • प्रतिशत।
  • लाभ हानि।
  • सांख्यिकी।
  • तथ्यों का वर्गीकरण,
  • आवृत्ति।
  • आवृत्ति वितरण।
  • सारणीकरण।
  • संचयी आवृत्ति।
  • तथ्यों का निरूपण
  • बार चार्ट।
  • पाई चार्ट।
  • हिस्टोग्राम।
  • आवृत्ति बहुभुज।
  • केंद्रीय माप।
  • समानांतर माध्य।
  • माध्यिका और बहुलक।

बीजगणित

  • एलसीएम और एचसीएफ।
  • एलसीएम और एचसीएफ के बीच संबंध।
  • एक घात समीकरण एवं द्विघात समीकरण।
  • क्षेत्र प्रमेय।
  • गुणनखंड एवं कारक।

बीजगणित

  • त्रिभुज और पाइथागोरस प्रमेय।
  • आयत, वर्ग, समलंब, समांतर चतुर्भुज के परिधि और क्षेत्रफल।
  • वृत्त का क्षेत्रफल एवं क्षेत्रफल।

2022 UPSSSC Lekhpal General Knowledge Syllabus

2022 में होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा के सामान्य ज्ञान विषय का पाठ्यक्रम कुछ इस प्रकार है –

  1. भारतीय इतिहास (Indian History)
    • सिंधु घाटी की सभ्यता से संबंधित प्रश्न।
    • वैदिक संस्कृत के समय की जानकारी।
    • बौद्ध धर्म एवं जैन धर्म के धर्म प्रवर्तक की जीवनी एवं शिक्षाएं।
    • मौर्य वंश के राजा चक्रवर्ती सम्राट अशोक का काल।
    • गुप्त वंश के राजा समुद्रगुप्त एवं चंद्रगुप्त द्वितीय का काल
    • हर्षवर्धन काल, राजपूत काल एवं सल्तनत काल।
    • संपूर्ण मुगल साम्राज्य।
    • मराठा साम्राज्य।
    • ब्रिटिश राज का अभ्युदय एवं प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु।
    • ब्रिटिश राज का सामाजिक एवं आर्थिक प्रभाव।
  2. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (Indian National Movement)
    • भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रारंभिक वर्ष।
    • स्वदेशी तथा सविनय अवज्ञा आंदोलन में महात्मा गांधी एवं अन्य नेताओं की भूमिका।
    • उग्र राष्ट्रवाद का उदय एवं क्रांतिकारी आंदोलन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु।
    • विधायी संशोधन तथा ब्रिटिश इंडिया एक्ट 1935 के महत्वपूर्ण बिंदु।
  3. भूगोल (Geography)
    • भारत एवं विश्व की नदियां तथा घाटियां।
    • भारत एवं विश्व के पर्वत, पहाड़ियां तथा हिमनद।
    • भारत एवं विश्व के भूजल संसाधन।
    • भारत एवं विश्व के मरुस्थल और शुष्क क्षेत्र।
    • भारत के वन एवं खनिज संसाधन।
    • भारत एवं विश्व का राजनीतिक भूगोल।
    • जनसांख्यिकी परिवर्तन तथा प्रवास।
    • टाइमजोन जलवायु तथा मौसम।
  4. भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy)
    • भारतीय अर्थव्यवस्था 1947 से 1991 तक।
    • वर्ष 1991 में आर्थिक सुधार तथा उसके बाद की भारत की अर्थव्यवस्था।
    • वर्ष 2014 के पश्चात भारत में आर्थिक सुधार।
  5. भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन (Indian Constitution & Public Administration)
    • भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताएं।
    • भारतीय संविधान के नीति निर्देशक तत्व।
    • मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य।
    • भारतीय संसद प्रणाली।
    • संघी प्रणाली एवं राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश।
    • केंद्र व राज्य के मध्य संबंध।
    • न्याय ढांचा सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालय।
    • जिला प्रशासन।
    • स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाएं।
  6. सामान्य विज्ञान (General Science)
    • प्रारंभिक भौतिक विज्ञान से संबंधित प्रश्न।
    • प्रारंभिक रसायन विज्ञान से संबंधित प्रश्न।
    • प्रारंभिक जीव विज्ञान से संबंधित प्रश्न।
  7. सामान्य जागरूकता (General Awareness)
    • भारत के पड़ोसी देशों से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु।
    • देश की राजधानी एवं मुद्रा।
    • भारत के राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेशों से संबंधित महत्वपूर्ण विषय।
    • भारतीय संसद, राज्यसभा, लोकसभा और विधानसभा तथा विधान परिषद से संबंधित प्रश्न।
    • राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दिवस तथा थीम।
    • विश्व संगठन एवं उनके मुख्यालय।
    • भारतीय पर्यटन स्थल एवं कला संस्कृति।
    • भारतीय अनुसंधान संगठन।
    • भारत एवं विश्व के खेल।
    • प्रसिद्ध पुस्तकें एवं उनके लेखक।
    • पुरस्कार एवं विजेताओं के नाम।
    • जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण संबंधी महत्वपूर्ण प्रश्न

2022 UPSSSC Lekhpal Rural Development and Rural Society Syllabus in Hindi

यह खंड एक विशाल पाठ्यक्रम को कवर करेगा और इसमें 25 अंकों का वेटेज भी होगा। इसलिए, नीचे सूचीबद्ध किसी भी महत्वपूर्ण विषय को न छोड़ें। यहां यूपी लेखपाल 2022 के लिए ग्रामीण विकास और ग्रामीण समाज का सिलेबस है।

  • ग्रामीण प्रशासन -घटक और कार्य।
  • राजस्व प्रशासन – घटक और कार्य।
  • ग्रामीण विकास के लिए योजना – जिला योजना।
  • मशीनरी।
  • 1991 के बाद जिला योजना तंत्र में सुधार।
  • लोगों की भागीदारी और गैर सरकारी संगठनों की भूमिका।
  • भारतीय ग्रामीण समाज- प्रकृति और विशेषताएं।
  • भारतीय समाज के कारक।
  • कमजोर वर्गों की समस्याएं – अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति।
  • ग्रामीण संस्थागत प्रणालियाँ- धार्मिक और सहयोग।
  • ग्रामीण सामाजिक परिवर्तन – संस्कृतिकरण।

ग्राम विकास के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं

इस विषय में आपको भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली ग्रामीण विकास के लिए समय योजनाओं के बारे में पढ़ना है हम कुछ योजनाओं की सूची आपको प्रदान कर दे रहे हैं आप समसामयिकी के माध्यम से वर्तमान समय में होने वाले ग्रामीण विकास योजनाओं को भी ध्यान से पड़ेंगे।

  • मनरेगा।
  • जवाहर ग्राम समृद्धि योजना।
  • अन्नपूर्णा योजना।
  • अंत्योदय अन्न योजना।
  • स्वजल धारा योजना।
  • राजीव गांधी ग्राम विद्युतीकरण योजना।
  • कस्तूरबा गांधी शिक्षा योजना।
  • मध्याह्न भोजन कार्यक्रम।
  • NRLM।
  • इंदिरा आवास योजना।
  • प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना।
  • आदर्श ग्राम योजना।
  • सहकारिता विकास योजना।
  • सूखा विकास कार्यक्रम।
  • PMAY-G, PMGSY।
  • Mission Antyodaya, NSAP, SAGY|
  • DAY-NRLM, SPMRM (RURBAN)
  • दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना।

UPSSSC Lekhpal Syllabus से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर

क्या यह UPSSSC Lekhpal Syllabus in Hindi 2022 आधिकारिक पाठ्यक्रम हैं?

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित कराए जाने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा का अधिकारी पाठ्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है यहां पाठ्यक्रम पिछले वर्षो में हुए प्रश्न पत्र के अनुसार बताया गया है अधिकारिक पाठ्यक्रम आने पर इसे अपडेट कर दिया जाएगा।

क्या UPSSSC द्वारा संपन्न कराई जाने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है?

हां, इस भर्ती परीक्षा में नकारात्मक अंकों का भी प्रावधान है एक उत्तर गलत करते हैं तो आपके एक सही उत्तर का एक चौथाई अंक काट लिया जाएगा अर्थात 1/4 की निगेटिव मार्किंग होती है।

क्या इस बार उत्तर प्रदेश के लेखपाल भर्ती परीक्षा में साक्षात्कार (Interview) भी होगा?

इसके बारे में अभी कुछ अधिकारी सूचना प्राप्त नहीं हुई है अगर पूर्व की परीक्षाओं को देखा जाए तो साक्षात्कार की परीक्षा समाप्त कर दी गई है।

क्या UP Lekhpal का Question Paper 2022 हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं मे होगा?

हां इस परीक्षा के प्रश्न पत्र हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दिए जाएंगे।

क्या यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2022 के लिए CCC का सर्टिफिकेट अनिवार्य है?

इस परीक्षा के लिए CCC की पात्रता अनिवार्य नही हैं।

हम यही आशा करते हैं कि हमारे द्वारा UPSSSC Lekhpal Syllabus in Hindi 2022, Exam Pattern और Question Paper Pattern से संबंधित दी गई  जानकारी पसंद आई होगी । यदि आपको उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित कराए जाने वाली यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करना है तो आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं अन्यथा यदि कोई नई जानकारी उत्तर प्रदेश के लेखपाल भर्ती परीक्षा 2022 संबंधी आती है तो उसे यहां पर नवीनीकृत कर दिया जाएगा।

Leave a Comment