[PDF] Official Navy SSR Syllabus in Hindi 2022

Navy SSR Syllabus in Hindi 2022 : यहाँ से आप Navy SSR Syllabus in Hindi के PDF को Navy SSR 2022 की परीक्षा के लिए प्राप्त कर सकते हैं।

हाल ही में नौसेना भर्ती बोर्ड द्वारा Indian Navy 10+2 SSR अगस्त 2022 के लिए ऑनलाइन मांगे हैं। जिसके लिए 12वीं की परीक्षा पास कर चुके लाखों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यदि आप भी एक ऐसे विद्यार्थी जो कि Navy SSR 2022 की लिखित परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आपको Navy SSR के Syllabus को अवश्य समझना चाहिए। आपके लिए eExamPaper.com द्वारा Navy SSR Syllabus in Hindi को PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराया जा रहा है।

Navy SSR Syllabus in Hindi PDF को उपलब्ध कराने के साथ-साथ वर्ष 2022 में होने वाली Navy SSR की परीक्षा का Exam Pattern, Selection Process एवं Navy SSR 2022 से जुड़ी अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा करेंगे।

[PDF] Official Navy AA Syllabus & Exam Pattern in Hindi 2022
[PDF] Indian Navy Question Paper SSR, AA, MR for 2022
[PDF] Indian Navy Tradesman Previous Year Paper in Hindi & English
[2022] Airforce X Group Paper in Hindi & English
[2022] Airforce Y Group Paper in Hindi & English
Indian Airforce X and Y Group Book 2022 in Hindi

Indian Navy SSR Exam Pattern & Selection Process 2022

navy-ssr-syllabus-in-hindi-pdf-written-on-white-background-with-navy-official-logo
Get PDF of Navy SSR Syllabus in Hindi
परीक्षा का नामनेवी SSR 2022
परीक्षा कराने वाली संस्थानौसेना भर्ती बोर्ड
पद का नाम Navy Sailor
योग्यता10+2
लंबाई157 CMS
कुल चरण● CBT
● PFT
नौकरी करने का स्थानसम्पूर्ण भारत
आधिकारिक वेबसाइटjoinindiannavy.gov.in
Navy SSR Syllabus & Other Details in Hindi

भारतीय नौसेना भर्ती बोर्ड के माध्यम से Indian Navy SSR की भर्ती परीक्षा को कुल 04 चरणों में संपन्न कराया जाता है यह चारों पर इस प्रकार है –

  1. लिखित परीक्षा (Written Exam)
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Fitness Test)
  3. चिकित्सा परीक्षा (Medical Test)
  4. अंतिम चयन सूची (Final Merit List)

Indian Navy SSR Written Exam 2022

विषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकसमयावधि
सामान्य ज्ञान252560 मिनट
गणित2525
विज्ञान2525
अंग्रेजी2525
कुल योग10010060 मिनट
Navy SSR 2022 Written Exam Pattern

#01 Navy SSR की लिखित परीक्षा CBT (Computer Based Test) पर आधारित परीक्षा होती है। इस लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 1 घंटे का समय दिया जाता है। संपूर्ण प्रश्न पत्र को 4 भागों में बांटा जाता है। यह चारों खंड उपर्युक्त तालिका में दिए गए विषयों के आधार पर होता है।

#02 प्रत्येक खंड में 25 प्रश्न होते हैं कुल प्रश्नों की संख्या 100 होती है एवं एक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित होता है कुल पूर्णांक 100 अंकों का होता है। एक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काट लिया जाता है अर्थात इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।

#03 प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होता है सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार के होते हैं। प्रश्नों का स्तर 10+2 के विषयों का होता है। सामान्य ज्ञान के प्रश्न समसामयिक घटनाओं पर आधारित होते हैं।

#04 उम्मीदवारों को Navy SSR की लिखित परीक्षा पास करने के लिए सभी खंडों में पास होना अनिवार्य होता है एवं सभी खंडों में सफल होने के उपरांत वह लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर बनाए गए कटऑफ तक भी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है।

Navy SSR Physical Fitness Test (PFT)

दौड़ (Running)07 मिनट में 1600 मीटर
उठके-बैठक (Squat Ups)20
लंबाई157 CMS
वजनलंबाई के अनुसार
पुश-अप्स10
सीने की चौड़ाईन्यूनतम फुलाव 05 सेमी
Indian Navy SSR Physical Fitness Test Details 2022

#01 लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों से शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। जिसको पास करने सभी उम्मीदवारों के लिए आवश्यक होता है।

#02 Indian Navy SSR के Physical Fitness Test में सबसे पहले उम्मीदवारों की लंबाई मापी जाती है इसके पश्चात वजन नापा जाता है फिर उम्मीदवारों को 7 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ लगानी होती है।

#03 1600 मीटर की दौड़ में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के अगले चरण में बुलाया जाता है जिसमें उम्मीदवारों को 20 उठक-बैठक, 10 पुश-अप्स करना होता है।

Indian Navy SSR Medical Test 2022

भारतीय नौसेना के SSR भर्ती परीक्षा में लिखित परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है जिसमें उम्मीदवारों के शारीरिक स्वास्थ्य की जांच की जाती है।

Navy SSR के मेडिकल टेस्ट का मानक कुछ इस प्रकार है-

  • आवश्यक न्यूनतम लंबाई 157 सेंटीमीटर की होनी चाहिए।
  • उम्मीदवारों का शारीरिक वजन उनके लंबाई के अनुकूल होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों के सीने की चौड़ाई में न्यूनतम फुलाव 05 सेंटीमीटर होना चाहिए।
  • आँख, नाक व कान में किसी भी प्रकार का शारीरिक दोष नहीं होना चाहिए।

Indian Navy SSR Final Merit List 2022

Indian Navy के Final Merit List के बनायेजाने का आधार लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों होता है। इस अंतिम चयन सूची में उन्हीं उम्मीदवारों का नाम होता है जो लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट को पास किये हुए होते हैं।

Indian Navy SSR Syllabus in Hindi with PDF

Indian Navy SSR के Written Exam के लिए Syllabus को नीचे विस्तार से समझाया गया है और Indian Navy SSR Syllabus PDF को Hindi में उपलब्ध कराया गया है जिसे आप Download भी कर सकते हैं।

Navy SSR Science Syllabus 2022

  • सॉलिड्स एंड फ्लुइड्स, हीट थर्मोडायनामिक्स, ऑसिलेशन, तरंगदैर्ध्य, इलेक्ट्रोस्टैटिक्स और विद्युत।
  • चुंबकीय प्रभाव, विद्युत चुम्बकीय प्रेरण और प्रत्यावर्ती धारा और विद्युत चुम्बकीय तरंगें।
  • फिजिकल वर्ल्ड एंड मेजरमेंट, किनेमैटिक्स, गति के नियम, काम, एनर्जी एंड पावर, मोशन ऑफ सिस्टम, कण और कठोर बॉडी / ग्रेविटेशन।
  • प्रकाशिकी, पदार्थ और विकिरणों की दोहरी प्रकृति, परमाणु नाभिक / ठोस और अर्ध-संवाहक उपकरण एवं संचार के सिद्धांत।
  • धातु और गैर-धातु, कार्बनिक रसायन, खाद्य, पोषण और स्वास्थ्य, शरीर विज्ञान और मानव रोग एवं कंप्यूटर विज्ञान।

Navy SSR Math Syllabus 2022

  • शंकु वर्गों, क्रमपरिवर्तन और संयोजन, क्षेत्र, घातीय और लघुगणक श्रृंखला, सेट और सिद्धांत और सांख्यिकी।
  • संबंध और कार्य, लघुगणक, जटिल संख्या, द्विघात समीकरण, अनुक्रम और श्रृंखला और त्रिकोणमिति।
  • निर्देशांक का कार्टेशियन सिस्टम, सीधी रेखाओं का परिवार एवं सीधी रेखाएं।
  • तीन आयामी ज्यामिति का परिचय, संभाव्यता फ़ंक्शन, सीमाएं और निरंतरता, विभेदन एवंअनुप्रयोगों के प्रयोग।
  • अनिश्चितकालीन इंटीग्रल द्विपद प्रमेय, मेट्रिस, निर्धारक और निश्चित इंटीग्रल।

Navy SSR General Knowledge Syllabus 2022

  • भारत, विरासत, और कला, नृत्य, इतिहास, भाषा, राजधानियों और मुद्राओं के बारे में महत्वपूर्ण राष्ट्रीय तथ्य।
  • संस्कृति और धर्म, भूगोल: मिट्टी, नदियां, पर्वत, बंदरगाह, अंतर्देशीय बंदरगाह, स्वतंत्रता आंदोलन।
  • सामान्य नाम, पूर्ण रूप, और संकेताक्षर, खोज, रोग और पोषण, पुरस्कार, और लेखक, प्रख्यात उद्देश्य।
  • खेल: चैंपियनशिप / विजेता / शर्तें / नहीं। खिलाड़ियों, रक्षा, युद्धों और पड़ोसी देश।
  • राष्ट्रीय: पक्षी / पशु / खेल / फूल / गान / गीत / ध्वज / स्मारक, प्रख्यात व्यक्तित्व।
  • स्थानिक, संख्यात्मक, तर्क और साहचर्य क्षमता, अनुक्रम, वर्तनी, कोडिंग और डिकोडिंग।

Navy SSR English Syllabus 2022

  • Passage, Preposition, Correction of sentences, Change active to passive/ passive to active voice.
  • Change direct to indirect/indirect to direct, Verbs/ Tense/ Non Finites, Punctuation.
  • Substituting phrasal verbs for expression, Synonyms and Antonyms, Meanings of difficult words.
  • Use of adjective, Compound preposition, Determiners (use of a, the, any etc), Use of pronouns.

Navy SSR से Syllabus और इस भर्ती से जुड़े कुछ सवालों के जवाब

क्या यहाँ पर Navy SSR Syllabus in Hindi का PDF उपलब्ध हैं?

जी हाँ, यहाँ पर Navy SSR Syllabus in Hindi का PDF उपलब्ध हैं।

Navy SSR की तैयारी कैसे करें?

Navy SSR की तैयारी की तैयारी आप स्वयं से या किसी ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन कोचिंग क्लास के माध्यम से कर सकते हैं।

Navy SSR की Training कितने दिनों की होती हैं?

Navy SSR की Training कुल 15 माह की होती है जिसमें 06 माह बेसिक ट्रेनिंग और 09 माह ट्रेड ट्रेनिंग होती है।

Navy SSR की Salary कितनी होती हैं?

Navy SSR की शुरुआती Salary 38 हजार से लेकर 42 हजार तक होती है।

क्या Navy SSR का Syllabus लिखित परीक्षा के लिए आवश्यक हैं?

जी हाँ, Navy SSR का Syllabus लिखित परीक्षा के लिए बहुत ही आवश्यक हैं क्योंकि इससे आपको इस परीक्षा के महत्वपूर्ण पहलू समझ आ जाता है।

प्रिय उम्मीदवार अब हम आपसे यही आशा करते हैं कि आप हमारे द्वारा उपलब्ध कराए गए Navy SSR Syllabus in Hindi के PDF को Download करके इसे समझ कर अपनी लिखित परीक्षा की तैयारी करेंगे। यदि आपको इस परीक्षा से जुड़े किसी भी अन्य सवाल का जवाब चाहिए तो उसे आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से हमसे पूछ सकते हैं।

Leave a Comment