[PDF] Official Navy AA Syllabus & Exam Pattern in Hindi 2022

Indian Navy AA Syllabus in Hindi 2022 : आप यहाँ से Navy AA Syllabus in Hindi के PDF को Navy AA 2022 की परीक्षा के लिए कर सकते हैं और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी।

हाल ही में नौसेना भर्ती बोर्ड द्वारा Indian Navy में 10+2 स्तर के Navy AA अगस्त 2022 के लिए ऑनलाइन मांगे हैं। जिसके लिए 12वीं की परीक्षा पास कर चुके लाखों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यदि आप भी एक ऐसे उम्मीदवार हैं जो कि Navy AA 2022 की लिखित परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आपको Navy AA के Syllabus को अवश्य समझना चाहिए। आपके लिए eExamPaper.com द्वारा Navy AA Syllabus in Hindi और Exam Pattern 2022 को PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराया जा रहा है।

Navy AA Syllabus और Exam Pattern को Hindi में PDF के साथ उपलब्ध कराने के साथ-साथ Navy AA के Selection Process और Navy AA 2022 की परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी भी साझा करेंगे।

[PDF] Official Navy SSR Syllabus & Exam Pattern in Hindi 2022
[PDF] Indian Navy Question Paper SSR, AA, MR for 2022
[PDF] Indian Navy Tradesman Previous Year Paper in Hindi & English
[2022] Airforce X Group Paper in Hindi & English
[2022] Airforce Y Group Paper in Hindi & English
Indian Airforce X and Y Group Book 2022 in Hindi

Indian Navy AA Selection Process & Exam Pattern 2022

परीक्षा का नामNavy AA 2022
परीक्षा कराने वाली संस्थानौसेना भर्ती बोर्ड
पद का नामNavy Artificer Apprentice
योग्यता10+2
लंबाई157 CMS
कुल चरण● CBT
● PFT
नौकरी करने का स्थानसम्पूर्ण भारत
आधिकारिक वेबसाइटjoinindiannavy.gov.in
Indian Navy AA Syllabus, Exam Pattern & Other Details in Hindi 2022

Indian Navy AA के लिए भारतीय नौसेना भर्ती बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों की भर्ती हेतु कुल 04 चरणों की परीक्षा सम्पन्न कराई जाती है। ये चारों चरण निम्नवत हैं –

  1. लिखित परीक्षा (Written Exam)
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Fitness Test)
  3. चिकित्सा परीक्षा (Medical Test)
  4. अंतिम चयन सूची (Final Merit List)

Navy AA Written Exam Pattern 2022

विषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकसमयावधि
सामान्य ज्ञान & Current Affairs252560 मिनट
गणित (12th Level)2525
विज्ञान2525
अंग्रेजी2525
कुल योग10010060 मिनट
Indian Navy AA Written Exam Pattern 2022

#01 Navy AA की लिखित परीक्षा CBT (Computer Based Test) पर आधारित परीक्षा होगी। Navy AA की लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा। संपूर्ण प्रश्न पत्र को चार खंडों में बांटा जाता है। यह चारों खंड ऊपर दिए गए तालिका में विषयों के आधार पर होते हैं।

#02 सभी विषयों के खंड में 25 प्रश्न होते है। प्रश्न पत्र कंप्यूटर पर आधारित होगा जिसमें प्रश्नों की कुल संख्या 100 होगी। सभी प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित होता है कुल पूर्णांक 100 अंको का होता है। Navy AA की लिखित परीक्षा में प्रश्नों का स्तर 10+2 होता है। इस नेवी AA की परीक्षा में 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है। अर्थात यदि आप एक प्रश्न गलत करते हैं तो आपके कुल अंकों में से 0.25 अंक काट लिए जाएंगे।

#03 Navy AA का Paper Hindi और English दोनों भाषाओं में उपलब्ध होता है अभ्यार्थी किसी भी एक भाषा को चुनकर संपूर्ण प्रश्न पत्र हल कर सकता है। सभी प्रश्नों की प्रकृति बहुविकल्पीय प्रकार (Multiple Choice Question) की होती है।

#04 यदि आपको Navy AA की परीक्षा में सफलता प्राप्त करनी है तो आपको चारों विषयों के खंडों में पास होना अनिवार्य है। यदि कोई भी अभ्यर्थी किसी भी एक विषय में सफल नहीं होता है तो वह इस लिखित परीक्षा में असफल माना जाता है।

Navy AA Physical Fitness Test (PFT)

दौड़ (Running)07 मिनट में 1600 मीटर
उठके-बैठक (Squat Ups)20
लंबाई157 CMS
वजनलंबाई के अनुसार
पुश-अप्स10
सीने की चौड़ाईन्यूनतम फुलाव 05 सेमी
Indian Navy AA Physical Fitness Test Details 2022

#01 Navy AA की लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाता है जिसमें उम्मीदवारों की सबसे पहले वजन और लंबाई की नाप की जाती है। इसके पश्चात उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए भेजा जाता है।

#02 Navy AA के Physical Fitness Test में सबसे वजन एवं लंबाई में सफल हुए उम्मीदवारों को दौड़ के लिए भेजा जाता है जिसमें अभ्यार्थियों को सोलह सौ मीटर की दौड़ 7 मिनट में लगानी होती है। दौड़ में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा में बुलाया जाता है।

#03 उम्मीदवार जो भी 1600 मीटर दौड़ में सफल होता है उसे अगले चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा में 20 उठक-बैठक एवं 10 पुश-अप्स लगाना होता है। इसके साथ उन्हें कुछ सामान्य अभ्यास भी कराया जाता है। यदि कोई भी उम्मीदवार उपर्युक्त तीनों चरणों में सफल होता है तो वह शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल माना जाता है।

Navy SSR Medical Test Pattern 2022

Indian Navy AA में भर्ती होने के लिए उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट कराया जाता हैं। शारीरिक चिकित्सा परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया जाता है जो लिखित परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हैं। Navy AA के Medical Test में निम्नलिखित अंगो की जांच निम्न मानकों के अनुसार की जाती है।

  • उम्मीदवार की लंबाई कम से कम 157 सेंटीमीटर होना आवश्यक होता है।
  • उम्मीदवारों का शारीरिक वजन उनके लंबाई के अनुसार सामान्य होना चाहिए यदि उनका वजन लंबाई के मानक से कम या ज्यादा होता है तो उन्हें पुनः मेडिकल के लिए बुलाया जाता है।
  • अभ्यार्थियों के सीने की चौड़ाई सामान्य होनी चाहिए एवं अभ्यार्थी न्यूनतम फुलाव 5 सेंटीमीटर तक करना आवश्यक होना चाहिए।
  • आँख, नाक एवं कान कभी चिकित्सीय परीक्षण किया जाता है जिनको शारीरिक मानक के अनुसार सामान्य होना चाहिए यदि आप इन सब का मानक जानना चाहते हैं तो भारतीय नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं।

Navy AA Merit List 2022

Navy AA के अंतिम चयन सूची (Final Merit List) में उन्हीं उम्मीदवारों का नाम आता है जो कि लिखित परीक्षा (Written Test), शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) एवं चिकित्सा परीक्षा (Medical Test) में सफलता प्राप्त किये हुए होते हैं। इस Navy AA की Merit List को लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बनाया जाता है।

Indian Navy AA Syllabus in Hindi PDF 2022

Indian Navy AA के Written Exam के लिए Syllabus को नीचे विस्तार से समझाया गया है और Indian Navy AA Syllabus PDF in Hindi को में उपलब्ध कराया गया है जिसे आप Download भी कर सकते हैं।

official-indian-navy-aa-syllabus-pdf-hindi-written-on-yellow-background
Navy AA Syllabus PDF in Hindi & English

Indian Navy AA Science Syllabus in Hindi 2022

  • भौतिक दुनिया और मापन, प्रकाशिकी, पदार्थ और विकिरण की दोहरी प्रकृति, परमाणु नाभिक, संचार के सिद्धांत, धातु और अधातु, कार्बनिक रसायन विज्ञान।
  • भोजन, पोषण और स्वास्थ्य, फिजियोलॉजी और मानव रोग, कंप्यूटर विज्ञान, गतिकी, गति के नियम, काम, ऊर्जा और शक्ति।
  • सिस्टम गुरुत्वाकर्षण का मोशन, सॉलिड्स और तरल पदार्थ के मैकेनिक्स, ऊष्मा, ऊष्मागतिकी, दोलन, Current & Its effect, इलेक्ट्रोस्टैटिक्स।
  • चालू बिजली, वर्तमान और चुंबकत्व का चुंबकीय प्रभाव, विद्युत चुम्बकीय प्रेरण और प्रत्यावर्ती धारा, विद्युतचुम्बकीय तरंगें इत्यादि

Indian Navy AA Math Syllabus in Hindi 2022

  • शंकु वर्गों, क्रमपरिवर्तन और संयोजन, क्षेत्र, घातीय और लघुगणक श्रृंखला, सेट और सिद्धांत और सांख्यिकी।
  • संबंध और कार्य, लघुगणक, जटिल संख्या, द्विघात समीकरण, अनुक्रम और श्रृंखला और त्रिकोणमिति।
  • निर्देशांक का कार्टेशियन सिस्टम, सीधी रेखाओं का परिवार एवं सीधी रेखाएं।
  • तीन आयामी ज्यामिति का परिचय, संभाव्यता फ़ंक्शन, सीमाएं और निरंतरता, विभेदन एवंअनुप्रयोगों के प्रयोग।
  • अनिश्चितकालीन इंटीग्रल द्विपद प्रमेय, मेट्रिस, निर्धारक और निश्चित इंटीग्रल।

Indian Navy AA General Knowledge Syllabus in Hindi 2022

  • भारत, विरासत, और कला, नृत्य, इतिहास, भाषा, राजधानियों और मुद्राओं के बारे में महत्वपूर्ण राष्ट्रीय तथ्य।
  • संस्कृति और धर्म, भूगोल: मिट्टी, नदियां, पर्वत, बंदरगाह, अंतर्देशीय बंदरगाह, स्वतंत्रता आंदोलन।
  • सामान्य नाम, पूर्ण रूप, और संकेताक्षर, खोज, रोग और पोषण, पुरस्कार, और लेखक, प्रख्यात उद्देश्य।
  • खेल: चैंपियनशिप / विजेता / शर्तें / नहीं। खिलाड़ियों, रक्षा, युद्धों और पड़ोसी देश।
  • राष्ट्रीय: पक्षी / पशु / खेल / फूल / गान / गीत / ध्वज / स्मारक, प्रख्यात व्यक्तित्व।
  • स्थानिक, संख्यात्मक, तर्क और साहचर्य क्षमता, अनुक्रम, वर्तनी, कोडिंग और डिकोडिंग।

Indian Navy AA English Syllabus in Hindi 2022

  • Passage, Preposition, Correction of sentences, Change active to passive/ passive to active voice.
  • Change direct to indirect/indirect to direct, Verbs/ Tense/ Non Finites, Punctuation.
  • Substituting phrasal verbs for expression, Synonyms and Antonyms, Meanings of difficult words.
  • Use of adjective, Compound preposition, Determiners (use of a, the, any etc), Use of pronouns.

Navy AA Syllabus से जुड़ा FAQ

क्या यहाँ पर Navy AA Syllabus in Hindi का PDF उपलब्ध हैं?

जी हाँ, यहाँ पर Navy AA Syllabus in Hindi का PDF उपलब्ध हैं।

क्या इस परीक्षा में Negative Marking का भी प्रावधान है?

हाँ, इस परीक्षा में Negative Marking 0.25 यानी 1/4 का प्रावधान किया गया है।

Navy AA की Salary कितनी होती हैं?

Navy AA की शुरुआती Salary 38 हजार से लेकर 42 हजार तक होती है।

हमें आशा है की आपको Indian Navy SSR Syllabus In Hindi और Indian Navy Exam Pattern से संबंधित यह महत्वपूर्ण जानकारी आपको अच्छी लगी होगी, ज्यादा जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

Leave a Comment