आप यहाँ से UPPSC द्वारा आयोजित कराई जाने वाली UP RO/ARO Question Paper 2021 को English या Hindi में प्राप्त कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 05 दिसंबर 2021 को उत्तर प्रदेश में समीक्षा अधिकारी और उप समीक्षा अधिकारी के पद हेतु प्रारंभिक परीक्षा सम्पन्न कराई गयी थी। इस UPPSC RO/ARO 2021 परीक्षा के Question Paper को eExamPaper.com अपने इस पोस्ट के माध्यम से उपलब्ध करवा रहें हैं।
इस UP RO और ARO के Question Paper 2021 के साथ-साथ हम UP RO/ARO के Exam Pattern और Question Paper Pattern के बारे में भी जानकारी अपने इस लेख के माध्यम से साझा करेंगे।
तो चलिए सबसे पहले हम UP RO/ARO के Exam Pattern को समझ लेते हैं।
UPPSC RO/ARO Exam Pattern
UPPSC द्वारा आयोजित कराए जाने वाली समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा के पैटर्न के बारे में अगर बात करें तो इसमें 02 चरण होते हैं। जो कि इस प्रकार है –
- प्रथम चरण – प्रारंभिक परीक्षा।
- द्वितीय चरण – मुख्य परीक्षा।
UP RO/ARO Pre Exam Pattern
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय |
---|---|---|---|
सामान्य अध्ययन | 140 | 140 | 02 घण्टे |
हिंदी | 60 | 60 | 01 घण्टे |
कुल योग | 200 | 200 | 03 घण्टे |
#01 :- उत्तर प्रदेश के समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा के प्रारंभिक चरण में अभ्यर्थियों को दो पालियों में परीक्षा देनी होती है।
#02 :- प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन की परीक्षा कराई जाती है। यह परीक्षा 2 घंटे के लिए होती है। इस परीक्षा में इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र और सामान्य अध्ययन से संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।
#03 :- द्वितीय पाली में अभ्यर्थियों को सामान्य हिंदी के प्रश्न पत्र को हल करना पड़ता है जिसके लिए अभ्यर्थियों को 1 घंटे का समय दिया जाता है।
#04 :- UP RO/ARO प्रारम्भिक परीक्षा के Question Paper Pattern के बारे में हम आगे विस्तार से समझाएं हैं आप उन्हें आवश्यक पढ़ें।
UP RO/ARO Mains Exam Pattern
UP RO/ARO के मुख्य परीक्षा में भी उम्मीदवार को 02 परीक्षा देनी होगी। प्रथम परीक्षा सामान्य अध्ययन की होती है जिसमें 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 01 अंक होता हैं कुल पूर्णांक 120 अंकों का होता हैं। प्रश्न पत्र को हल करने के 2 घंटे का समय दिया जाता है।
मुख्य परीक्षा के दूसरी परीक्षा में हिंदी की पढ़ाई जाती है। यह परीक्षा परंपरागत (Subjective) प्रकार की होती हैं। यह परीक्षा 120 अंको की 02 घण्टे 30 मिनट की होती हैं। जिसमें निबंध लेखन, पत्र लेखन की परीक्षा लिखित होती हैं और सामान्य हिंदी शब्द ज्ञान एवं व्याकरण से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं।
UP RO/ARO Pre Exam Question Paper Pattern
परीक्षा का नाम | UP RO/ARO 2021 |
परीक्षा कराने वाली संस्था का नाम | UPPSC |
परीक्षा में प्रश्न पत्र | 02 |
प्रथम प्रश्न पत्र | सामान्य अध्ययन |
द्वितीय प्रश्न पत्र | हिंदी |
कुल प्रश्न | 120 – GS 60 – Hindi |
#01 UPPSC RO/ARO Exam 2021 के 02 प्रश्न पत्र कराये जाते हैं। जिसमें से प्रथम प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन तथा द्वितीय प्रश्न पत्र हिंदी विषय का होता है।
#02 सामान्य ज्ञान के क्वेश्चन पेपर में कुल 120 प्रश्न पूछे जाते हैं जो की इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र एवं अन्य विषयों पर आधारित होते हैं।
#03 UP RO/ARO Question Paper 2021 प्रश्नों के लिए एक अंक आवंटित किया गया होता है। कुल पूर्णांक 120 अंको का होता हैं। इसमें 1/3 नेगेटिव मार्किंग भी होती हैं।
#04 हिंदी के Question Paper में कुल 60 प्रश्न पूछे जाते हैं। इस प्रश्न पत्र विलोम, तत्सम एवं तत्भव, पर्यायवाची एवं वर्तनी आदि के प्रश्न पूछे जाते हैं।
#05 इस प्रश्न पत्र में भी सभी प्रश्नों के लिए एक अंक आवंटित किया गया होता है। कुल पूर्णांक 60 अंको का होता हैं। इसमें भी 1/3 नेगेटिव मार्किंग भी होती हैं।

UP RO/ARO Question Paper 2021 (Pre Exam)
UP RO/ARO Question Paper 2021 in Hindi (GS) | Click Here |
UP RO/ARO Question Paper 2021 in English (GS) | Click Here |
UP RO/ARO Question Paper 2021 (Hindi) | Click Here |
उपर्युक्त तालिका में हम आपको UP RO ARO 2021 Question Paper को Hindi और English में PDF को उपलब्ध करा रहें हैं। उपर्युक्त तालिका में दिए गए लिंको के माध्यम से आप इन्हें प्राप्त कर सकते हैं।
UP RO/ARO 2021 Question Paper से जुड़े कुछ प्रश्नों के उत्तर
UP RO/ARO के Pre Exam में GS के कितने प्रश्न आते हैं?
UP RO/ARO के Pre Exam में GS के 120 प्रश्न आते हैं।
क्या UPPSC RO/ARO के GS और Hindi के Question Paper में नेगेटिव मार्किंग होती है?
UPPSC RO/ARO के GS और Hindi के Question Paper में 1/3 अंको नेगेटिव मार्किंग होती है।
UP RO ARO के Mains Exam के Question Paper में किस प्रकार के प्रश्न होते हैं?
इस परीक्षा के मुख्य परीक्षा में बहुविकल्पीय एवं Discriptive दोनो प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं।
UP RO/ARO के Pre Exam में क्या Hindi के अंक जुड़ते है?
हाँ, Hindi में प्राप्त अंको को भी साथ मे जोड़ कर मेरिट बनाई जाती है।
क्या UP RO/ARO के Exam में Interview भी होता है?
नहीं, इस परीक्षा में Interview नही होता हैं। मुख्य परीक्षा के बाद कोई परीक्षा नही होती हैं।
आशा करता हूँ आपको हमारे द्वारा उपलब्ध कराया UP RO/ARO Question Paper 2021 Hindi और English आपके आगामी UPPSC RO/ARO में सहायक साबित होगा। आप UP Prelims RO ARO Question Paper 2021 के PDF को यहाँ से Download कर सकते हैं।
ro aro notes
Find it online.