[2022] UP Police Syllabus in Hindi : Download PDF

यहाँ से UP Police Syllabus 2022 in Hindi को PDF में एवं UP Police Bharti 2022 के Exam Pattern और Selection Process के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन मांगे गए हैं। आप एक ऐसे उम्मीदवार हैं जो कि UPP Police Constable Bharti 2022 की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए eExamPaper.com द्वारा UP Police Constable के Syllabus को Hindi में विस्तार से समझाया जा रहा है।

UP POLICE भर्ती 2022 मे भाग लेने वाले परीक्षार्थी को परीक्षा की तैयारी करने से पहले UP POLICE Constable Syllabus और यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा पैटर्न के बारे में जान लेना चाहिए क्योंकि परीक्षा को पार करने में पाठ्यक्रम का बहुत ही बड़ा योगदान होता है।

UP Police Syllabus 2022 in Hindi with PDF

on-white-background-written-up-police-syllabus-in-hindi-pdf
Get PDF of UP Police Syllabus in Hindi 2022
परीक्षा का नामउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2022
परीक्षा कराने वाली संस्था का नामउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
पद का नामउत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल
लेख का प्रकारUP Police Syllabus 2022
कुल पद26000+ अनुमानित
नौकरी करने का स्थानउत्तर प्रदेश
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन
परीक्षा का मोडऑफलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट uppbpb.gov.in
UP Police 2022 Syllabus Highlights in Hindi

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2022 के पाठ्यक्रम को समझने से पहले हमें यह जानना होगा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती होने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा किस प्रकार की चयन प्रक्रिया एवं परीक्षा पैटर्न अपनाया जाता है।

UP Police Head Radio Operator Question Paper in Hindi & English
UP Police Assistant Radio Operator Previous Year Paper in Hindi & English
UP Police Constable Previous Year Question Paper in Hindi & English
UP Police 2018 Question Paper in Hindi & English
UP Police 2019 Question Paper in Hindi & English
UPSSSC Lekhpal Syllabus in Hindi & Exam Pattern
UP SI Previous Year Paper in Hindi & English
UP ASI Previous Year Paper in Hindi & English
Other UP Police Exam Question Paper in Hindi & English

UP Police Selection Process 2022

अगर हम उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा कांस्टेबल के पदों पर भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस UP Police Constable 2022 के Selection Process को कुल 05 चरणों में संपन्न कराया जाएगा। यह पांचो चरण इस प्रकार है –

  1. ऑफलाइन लिखित परीक्षा (Offline Written Exam)
  2. दस्तावेज की सत्यता की जांच (Document Verification)
  3. शारीरिक माप परीक्षण (Physical Measurement Test)
  4. शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test)
  5. चयन एवं अंतिम योग्यता सूची (Final Merit List)

#01 ऑफलाइन लिखित परीक्षा (Offline Written Exam) :- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2022 के प्रथम चरण में सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन किए गए पात्र उम्मीदवारों की O.M.R आधारित लिखित परीक्षा कराई जाएगी। इस लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र में कुल 150 प्रश्न होंगे प्रत्येक सही प्रश्न के लिए 2 अंक तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काट लिया जाएगा।

विषय प्रश्नों की कुल संख्या अधिकतम अंकसमय अवधि
सामान्य हिंदी3774
सामान्य ज्ञान3876
संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता387602 घण्टे
मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता3774
कुल योग150300120 मिनट
UP Police Question Paper Pattern 2022 with Syllabus in Hindi

#02 दस्तावेज की सत्यता की जांच (Document Verification) :- प्रथम चरण में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया जाता है जिसमें उम्मीदवारों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सत्यता की जांच की जाती है यह महत्वपूर्ण दस्तावेज निम्न हैं –

  • हाई स्कूल का प्रमाण पत्र एवं अंकपत्र।
  • इंटरमीडिएट का प्रमाण पत्र का अंक पत्र।
  • यदि आरक्षित वर्ग से है तो जाति प्रमाण पत्र।
  • तहसील द्वारा निर्गत निवास प्रमाण पत्र।
  • आधार कार्ड व एक पहचान पत्र।
  • पासपोर्ट आकार की तस्वीरें जितने बोर्ड द्वारा मांगी गई है।

उपर्युक्त कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची हमने प्रदान की है इसके अलावा आपको प्रवेश पत्र में दिए गए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को दुरुस्त करवा कर दस्तावेज की संवीक्षा के लिए जाना चाहिए।

#03 शारीरिक माप परीक्षण (Physical Measurement Test) :- दस्तावेज सत्यापन के बाद उम्मीदवारों का शारीरिक माप लिया जाता है जिसमें अभ्यर्थियों कि शारीरिक माप निम्नलिखित शारीरिक मानक के अनुरूप होना आवश्यक है :-

  • पुरुष अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मानक निम्नवत हैं –
    • ऊँचाई :- सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जातियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए न्यूनतम ऊंचाई 160 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
    • सीना :- सम्मान एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जातियों के लिए न्यूनतम सीने की माप 79 सेंटीमीटर तथा अनुसूचित जनजातियों के लिए न्यूनतम सीने की माप 77 सेंटीमीटर होनी चाहिए। इसके साथ न्यूनतम 05 सेंटीमीटर सीने का पुलाव अनिवार्य है।
    • वजन :- वजन लंबाई के अनुकूल होना चाहिए।
  • महिला अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मानक निम्नवत हैं –
    • ऊँचाई :- सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जातियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152 सेंटीमीटर तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए न्यूनतम ऊंचाई 147 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
    • वजन :- महिला अभ्यर्थियों का न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम होना चाहिए।

#04 शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) :- दस्तवेजों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानव परीक्षण में सफल पाए गए अभ्यार्थियों से सभी दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होने की अपेक्षा की जाएगी। इसमें पुरूष अभ्यर्थियों हेतु 4.8 किलोमीटर की दौड़ अधिकतम 25 मिनट में और महिला अभ्यर्थियों हेतु 2.4 किलोमीटर की दौड़ अधिकतम 14 मिनट में पूरी करना आवश्यक होगी।

#05 चयन एवं अंतिम योग्यता सूची (Final Merit List) :- शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल पाए गए अभ्यर्थियों में से लिखित परीक्षा में प्रत्येक अभ्यर्थी द्वारा प्राप्त अंकों के कर्म के अनुसार प्रत्येक श्रेणी में अभ्यर्थियों की एक चयन सूची तैयार की जाएगी जो की बोर्ड की वेबसाइट पर प्रकाशित होगी। इसके पश्चात अभ्यर्थियों को चिकित्सा परीक्षा एवं चरित्र सत्यापन के उपरांत नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

UP Police Constable 2022 Syllabus in Hindi with PDF

नीचे हम आपको UP Police Constable भर्ती परीक्षा के पाठ्यक्रम को विषय अनुसार हिंदी में उपलब्ध करा रहे हैं। जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं से विस्तार में समझ सकते हैं।

UP Police Syllabus of General Knowledge in Hindi

सामान्य विज्ञान, भारत का इतिहास, भारतीय संविधान, भारतीय अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति, भारतीय कृषि, वाणिज्य एवं व्यापार, जनसंख्या, पर्यावरण एवं नगरीकरण, भारत का भूगोल तथा विश्व का भूगोल और प्राकृतिक संसाधन।

उत्तर प्रदेश की शिक्षा संस्कृति और प्रशासनिक व्यवस्था, मानवाधिकार, आंतरिक सुरक्षा तथा आतंकवाद, भारत और उसके पड़ोसी देशों के बीच सम्बन्ध, राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्व के समसामयिक विषय।

राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय संगठन, विमुद्रीकरण और उसका प्रभाव, साइबर क्राइम, वस्तु एंव सेवाकर, पुरस्काल और सम्मान, देश/राजधानी/मुद्रायें, महत्वपूर्ण दिवस, अनुसंधान एवं खोज, पुस्तक और उनके लेखक, सोशल मीडिया कम्युनिकेशन।

UP Police Syllabus of General Hindi

हिन्दी वर्णमाला, तद्भव-तत्सम, पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थक, वाक्यांशों के स्थान पर एक शब्द, समरूपी भिन्नार्थक शब्द, अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करना।

लिंग, वचन, कारक, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, काल, वाच्य, अव्यय, उपसर्ग, प्रत्यय, सन्धि, समास, विराम-चिन्ह, मुहावरे एवं लोकोक्तियां, रस, छन्द, अलंकार आदि, अपठित बोध, प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं उनकी प्रसिद्ध रचनायें, हिन्दी भाषा में पुरस्कार, विविध।

UP Police Syllabus of Maths in Hindi

संख्या पद्धति, सरलीकरण, दशमलव और भिन्न, महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्तक, अनुपात और समानुपात, प्रतिशतता, लाभ और हानि, छूट, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, भागीदारी, औसत, समय और कार्य, समय और दूरी, सारणी और ग्राफ का प्रयोग, मेंसुरेशन, अंकगणितीय संगणना व अन्य विश्लेषणात्मक कार्य, विविध।

UP Police Syllabus of Mental Ability (मानसिक योग्यता)

तार्किक आरेख, संकेत-संबंध विश्लेषण, प्रत्यक्ष ज्ञान बोध, शब्द रचना परीक्षण, अक्षर और संख्या श्रृंखला, शब्द और वर्णमाला में आंशिक समरूपता, व्यवहारिक ज्ञान परीक्षण, दिशा ज्ञान परीक्षण, आंकड़े का तार्किक विश्लेषण, प्रभावी तर्क, अंतर्निहित भावों का विनिश्चय करना।

UP Police Syllabus of Mental Aptitude (मानसिक अभिरुचि)

निम्नलिखित के प्रति दृष्टिकोण :- जनहित, कानून एवं शांति व्यवस्था, संप्रदायिक सद्भाव, अपराध नियंत्रण, विधि का शासन, अनुकूलन की क्षमता, व्यवसायिक सूचना बेसिक स्तर की, पुलिस प्रणाली, समकालीन पुलिस मुद्दे एवं कानून व्यवस्था, व्यवसाय के प्रति रुचि, मानसिक दृढ़ता, अल्पसंख्यकों एवं अधिकारों वालों के प्रति संवेदनशीलता, लैंगिक संवेदनशीलता।

UP Police Syllabus of Mental I.Q. (बुद्धिलब्धि)

संबंधों का आंशिक समानता परीक्षण, असमान को चिन्हित करना, श्रृंखला पूरी करने का परीक्षण, संकेत लिपि और सांकेतिक लिपि को समझना, दिशा ज्ञान परीक्षण, रक्त संबंध, वर्णमाला पर आधारित प्रश्न, समय-क्रम परीक्षण, वेन आरेख और चार्ट सदृश परीक्षण, गणतिय योग्यता परीक्षण, क्रम में व्यवस्थित करना।

UP Police Syllabus of Reasoning Ability (तार्किक क्षमता)

समरूपता, समानता, भिन्नता, खाली स्थान भरना, समस्या को सुलझाना, विश्लेषण निर्णय, निर्णायक क्षमता, दृश्य स्मृति, विभेदन क्षमता, पर्यवेक्षण, संबंध, अवधारणा, अंकगणितीय तर्क, शब्द और वर्ग का आकृति वर्गीकरण, अंकगणितीय संख्या श्रंखला, अमूर्त विचारों व प्रतीकों तथा उनके सम्बधों से सामंजस्य की क्षमता।

UP Police Syllabus से जुड़े कुछ सवालों के जवाब

क्या यहाँ से UP Police 2022 के Syllabus को PDF में प्राप्त कर सकते हैं?

यहाँ पर UP Police Syllabus in Hindi 2022 के PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है।

UP Police 2022 के लिए आवेदन कब से प्रारंभ होंगे?

UP Police 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अधिसूचना भी जारी नहीं हुई है आधिकारिक अधिसूचना आने पर इसे अपडेट कर दिया जाएगा।

UP Syllabus 2022 में क्या गणित के प्रश्न होंगे?

जी हाँ, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2022 की परीक्षा में गणित के प्रश्न पूछे जाएंगे।

प्रिय उम्मीदवार अब हम आपसे पूरी उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल के माध्यम से UP Police Syllabus in Hindi 2022 के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी। हालांकि यह एक अनुमानित पाठ्यक्रम है आप का अधिकारिक पाठ्यक्रम भी इसी के समान होगा। हमने आपकी सहायता के लिए UP Police Syllabus के PDF को Download करने के लिए उपलब्ध कराया है।

Leave a Comment