यू०पी० लेखपाल भर्ती 2020 (UP Lekhpal Vacancy 2020)
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(UPSSSC) के द्वारा यूपी लेखपाल भर्ती(UP Lekhpal Vacancy 2020) की सीधी भर्ती प्रक्रिया जारी किया गया है। वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रतियोगी छात्रों के लिए सुनहरा अवसर प्रदान किया गया हैै।
उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती 2020 की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए यहां पर क्लिक करें ।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(UPSSSC) के माध्यम से राजस्व लेखपाल(U.P. Lekpal bharti 2020) के 5200 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। UP Lekhpal Vacancy 2020 में ऑनलाइन आवेदन के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चकबंदी लेखपाल या राजस्व लेखपाल की भर्ती में केवल लिखित परीक्षा होगी इस बार से भर्ती प्रक्रिया में साक्षात्कार परीक्षा को समाप्त कर दिया गया है। यदि आप यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैंं तो हमारे इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।
इस आर्टिकल में आपको यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा और UP Lekhpal Vacancy 2020 के बारे में संपूर्ण जानकारी दी जाएगी।
UP Lekhpal Vacancy 2020 Current News
UPDATE :- UP Lekhpaal Vacancy 2020 का इंतजार करने वाले छात्रों के लिए एक अच्छी खुशखबरी आयोग की तरफ से बताई गई है। यूपीएसएसएससी (UPSSSC) ने राजस्व विभाग में अब तक रुकी लेखपाल पदों का पिछले 3 साल की भर्ती का ब्यौरा लिया है और एक साथ 8000 पदों पर लेखपाल भर्ती का प्रस्ताव तैयार करने के लिए प्रस्तावित है। हमे उम्मीद है यह भर्ती इसी महीने अपना प्रथम चरण प्रारंभ कर देगा।


UPDATE :- 25 April 2020 – उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सभी प्रतियोगी छात्रों के लिए बहुत अच्छी खबर आई है। उत्तर प्रदेश में फसी लेखपाल भर्ती परीक्षा का अब रास्ता साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भर्ती को जल्द से जल्द कराने का आश्वासन दिया है। राजस्व लेखपाल के लिए 5200 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर संशय की स्थिति अब खत्म हो गई है। यह भर्ती परीक्षा कोरोना वायरस के कारण जो लॉकडाउन हुआ है इसके खत्म होते ही यह UP Lekhpal bahrti 2020 भर्ती परीक्षा जो UP राजस्व लेखपाल 5200 पदों पर होगी लॉकडाउन के खत्म होते ही इससे संबंधित प्रस्ताव जारी कर दिए जाएंगे और ऑनलाइन आवेदन लेकर भर्ती परीक्षा कराई जाएगी।

वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार वर्ष 2020 में 25000 युवाओं को नौकरी का तोहफा देगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 15000 नई भर्तियों की जाएंगी। जिसमें से राजस्व लेखपाल के 6000 पदों पर तथा चकबंदी लेखपाल के 3000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी की जाएगी। इसके अलावा आशुलिपिक, कनिष्ठ लिपिक, लोअर सब ऑर्डिनेट तथा इंजीनियर संवर्ग को मिलाकर 4000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी करने का प्रस्ताव है।
UPDATE 07 MARCH 2020


उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए 2020 आवेदन होना प्रारंभ हो सकता है इसके लिए आप यहां लिंक के माध्यम से सीधे आवेदन कर सकते हैं
पद का नाम | राजस्व लेखपाल |
ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ तिथि | – |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | – |
ऑनलाइन आवेदन | क्लिक करें |
ऑफिशियल वेबसाइट | क्लिक करें |
शैक्षणिक योग्यता
यूपी लेखपाल भर्ती 2020 परीक्षा के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता के अनुसार अभ्यार्थी को 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए तथा इसके साथ अभ्यार्थी को कंप्यूटर का प्रारंभिक ज्ञान होना चाहिये।
अन्य योग्यता
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा 2020 के लिए अन्य योग्यता के अंतर्गत आता है कि राष्ट्रीय कैडेट कोर का ‘बी’ प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय स्तर का क्रीडा प्रमाण पत्र जिनके पास रहता है उनको अलग से प्राथमिकता दी जाती है तथा प्रादेशिक सेना में 2 वर्ष कार्यरत अभ्यार्थियों को भी अलग से प्राथमिकता दी जाती है।

पदों का विवरण
क्र० संं० | वर्ग | पदों की संख्या |
1. | सामान्य | – |
2. | अन्य पिछड़ा वर्ग | – |
3. | अनुसूचित जाति | – |
4. | अनुसूचित जनजाति | – |
5. | दिव्यांगजन | – |
6. | भूतपूर्व सैनिक | – |
7. | महिला | – |
8. | कुशल खिलाड़ी | – |
नोट – UP Lekhpal Vacancy 2020 के अंतर्गत 6000 राजस्व लेखपाल पदों पर नियुक्ति की जानी है पदों की संख्या का वितरण अभी तक ऑफीशियली बताया नहीं गया है पदों की संख्या का वितरण आने पर अपडेट कर दिया जाएगा।
आयु (Age limit)
- उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की आयु कम से कम 18 वर्ष अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
- राष्ट्रीय स्तर व जिला स्तर के खिलाड़ियों को आयु में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाती है।
- भूतपूर्व सैनिकों को आयु में 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाती है।
- विकलांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 15 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
- ऐसे अभ्यर्थियों को आयु में छूट की सीमा नहीं प्रदान की जाएगी जो उत्तर प्रदेश के निवासी नहीं है जो अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक इन सभी को सामान्य वर्ग में रखा जाएगा।
- उत्तर प्रदेश की महिला अभ्यर्थियों को पिता पक्ष से निर्गत प्रमाण पत्र ही मान्य किया जाएगा।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आरक्षण
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 18 फरवरी 2019 के नए नियम के अनुसार सामान्य वर्ग के उन अभ्यार्थियों के लिए कुल पदों के 10% आरक्षण प्रदान किया जाएगा जो आर्थिक रूप से कमजोर है सामान्य वर्ग के वह अभ्यर्थी जिनके पास ईडब्ल्यूएस का प्रमाण पत्र नहीं होगा वह सामान्य वर्ग में ही माने जाएंगे अर्थात ईडब्ल्यूएस उन अभ्यर्थियों को माना जाएगा जिनके पास ईडब्ल्यूएस का प्रमाण पत्र होगा।
भर्ती का प्रारूप (UP Lekhpal Vacancy 2020)
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समूह ग की भर्तियों के लिए साक्षात्कार परीक्षा को हटा दिया गया है अर्थात इस बार उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा में केवल लिखित परीक्षा कराई जाएगी साक्षात्कार परीक्षा का कोई प्रावधान नहीं होगा। अभ्यार्थियों का अंतिम चयन उनकी लिखित परीक्षा में प्राप्त किए गए अंको के अनुसार मेरिट के आधार पर किया जाएगा
लेखपाल भर्ती परीक्षा का नया पैटर्न (New Pattern of UP Lekhpal Bharti Examination)
इस परीक्षा में कुल 4 विषयों पर प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें हिंदी विषय के 40 प्रश्न, गणित के 40 प्रश्न, सामान्य ज्ञान के 40 प्रश्न, तथा ग्राम समाज एवं ग्राम विकास के 40 प्रश्न पूछे जाएंगे परीक्षा का माध्यम हिंदी तथा अंग्रेजी रहेगा। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा कुल 160 अंको की परीक्षा होगी।
विषय | प्रश्नों की संख्या | प्रश्नों के अंक |
हिंदी | 40 | 40 |
गणित | 40 | 40 |
सामान्य ज्ञान | 40 | 40 |
ग्राम समाज एवं ग्राम विकास | 40 | 40 |
कुल योग | 160 | 160 |
परीक्षा के लिए समय अवधि
इस परीक्षा के लिए कुल समय अवधि 2 घंटे रहेगी जिसमें परीक्षार्थियों को 160 प्रश्नों का उत्तर देना रहेगा।
लेखपाल भर्ती परीक्षा का शुल्क विवरण
श्रेणी | आवेदन शुल्क | ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क | कुल आवेदन शुल्क |
सामान्य | 160 | 25 | 185 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 160 | 25 | 185 |
अनुसूचित जाति | 70 | 25 | 95 |
अनुसूचित जनजाति | 70 | 25 | 95 |
दिव्यांगजन हेतु | 0 | 25 | 25 |
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती पाठ्यक्रम (UP lekhpal syllabus in hindi)
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा में कोई चार विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। यह विषय इस प्रकार हैं –
हिंदी – व्याकरण, शब्दों का प्रयोग, अलंकार, पर्यायवाची, तत्सम और तद्भव, लोकोक्तियां और मुहावरे, वाक्य को सही करना, लिंग वचन तथा कारक, शब्दावली, रस छंद तथा अलंकार, समास और विग्रह, विलोम तथा समानार्थी शब्द, वाक्यांशों के लिए एक शब्द, अशुद्ध वर्तनी, संधि विच्छेद, त्रुटियों से संबंधित प्रश्न।
गणित – संख्या प्रणाली, प्रतिशत, लाभ – हानि, केंद्रीय माप, मध्यम और मोड, एलसीएम, एचसीएफ, फैक्टर (Factors), क्षेत्र प्रमेय, त्रिभुज, वर्ग, पैरामीटर, सर्कल का क्षेत्रफल, तालिका बनाना, आवृत्ति वितरण सांख्यिकी।
सामान्य ज्ञान – सामान्य विज्ञान, भारतीय भूगोल – विश्व भूगोल और जनसंख्या, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के वर्तमान मामलों, स्वतंत्रता आंदोलन, भारतीय इतिहास, भारतीय राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र, विशेष रूप से सामान्य विज्ञान के परिप्रेक्ष्य से दैनिक जीवन में होने वाली घटनाओं से प्रश्न, समसामयिक घटनाओं पर आधरित प्रश्न, सम्मानित व्यक्ति, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों में से प्रश्न। भारतीय इतिहास में से वित्तीय, सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक दलों के ज्ञान को जांचा जायेगा, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की प्रकृति और विशेषता के बारे में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के तहत, राष्ट्रवाद का उदय और हमारे द्वारा किस प्रकार की स्वतंत्रता कि आशा की जा रही है।
ग्रामीण समाज और ग्रामीण विकास – ग्राम समाज और विकास से प्रायः ऐसे प्रश्न पूछे जाएंगे जो ग्राम विकास कार्यक्रम और प्रबंधन, ग्राम विकास भारत का सम्मान, ग्राम विकास अनुसंधान, ग्राम स्वास्थ्य योजनाएं, ग्राम समाज विकास, ग्राम विकास और भूमि सुधार से संबंधित हो।
लेखपाल का वेतनमान
विभाग का नाम | पद का नाम | वेतनमान | ग्रेड पे |
उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग | राजस्व लेखपाल | 5200-20200 | 2000 |
चयन प्रक्रिया (Selection Process for UP lekhpal Bharti 2020)
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा 2020 (UP Lekhpal Vacancy 2020) में अंतिम रूप से चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा जो कि आपके लिखित परीक्षा के आधार पर बनाया जाएगा इस बार से उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा में साक्षात्कार परीक्षा का कोई भी प्रावधान नहीं है अर्थात इंटरव्यू को उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा में से हटा दिया गया है अंतिम चयन का आधार आपके लिखित परीक्षा के मेरिट को बनाया जाएगा।
लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए अध्ययन समाग्री (Study Material UP lekhpal Vacancy 2020)
किसी की भर्ती परीक्षा के लिए आपको उस परीक्षा की सटीक जानकारी होनी चाहिए तथा आपको उससे संबंधित अध्ययन सामग्री से ही उस परीक्षा के लिए तैयारी करनी चाहिए अगर हम अध्यक्ष सामग्री की बात करें तो सबसे महत्वपूर्ण बात यह होती है कि आपने किस किताब से कितना और कैसे पढ़ा है परीक्षा तो लाखों विद्यार्थी देते हैं लेकिन उनमें से पास सिर्फ कुछ ही होती हैं तो आपको उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा को पास करने के लिए एक निश्चित अध्ययन सामग्री बनानी होगी जिससे आप इस परीक्षा में अच्छे से अंक प्राप्त कर सकें और परीक्षा को उत्तीर्ण कर सकें परीक्षा देने का मौका बार-बार आता है पर पर कोई परीक्षा सिर्फ एक बार आती है तो आप एकदम सटीक और सही जानकारी के साथ उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा 2020 (UP Lekhpal Vacancy 2020) की तैयारी करें आपके लिए हम कुछ महत्वपूर्ण अध्ययन सामग्री लेकर आये है।
- उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा के पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र
- उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए सामान्य ज्ञान
- उत्तर प्रदेश राज्य पर आधारित सामान्य ज्ञान के प्रश्न
- पाठ्यक्रम पर आधारित हिंदी के महत्वपूर्ण टॉपिक
- उत्तर प्रदेश भर्ती लेखपाल परीक्षा के लिए रिजनिंग विषय पर प्रश्न
- उत्तर प्रदेश भर्ती लेखपाल परीक्षा के लिए गणित विषय के प्रश्न
इस किताब को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
- History Book PDF for SSC, Bank, Railway, UPPCS
- Economics Book PDF for SSC, Bank, Railway, UPPCS
- Math Class Notes -1 PDF for SSC, Bank, Railway, UPPCS
- Math Class Notes -1 PDF for SSC, Bank, Railway, UPPCS
- English Book PDF for SSC, Bank, Railway, UPPCS
- General Knowledge Book PDF for SSC, Bank, Railway, UPPCS
- Static GK PDF for SSC, Bank, Railway, UPPCS
- UPSSSC LOWER PCS PREVIOUS YEAR EXAM PAPER
- UPSSSC LOWER PCS QUESTION PAPER 2019
- UPSSSC FOREST GAURD AND WILDLIFE GAURD PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER , UP FOREST GAURD AND WILDLIFE GAURD PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
- UPSSSC JUNIOR ASSISTANT QUESTION PAPER 2020
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा 2020 के लिए प्रवेश पत्र (UP lekhpal admit card 2020)
आपको उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र की आवश्यकता पड़ेगी प्रवेश पत्र को आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या ऊपर दिए हुए लिंक के माध्यम से आप सीधे डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के पश्चात आप यह सुनिश्चित कर लें किया प्रवेश पत्र आपका ही है आप अपना नाम तथा पिता का नाम, माता का नाम, आयु तथा अपनी फोटो को अच्छे से मिलान कर ले यह सुनिश्चित करें कि वह आपकी हो अगर इनमें कोई त्रुटियां होती हैं तो आपको परीक्षा देने से वंचित कर दिया जाएगा
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा 2020 के लिए उत्तर कुंजी (UP Lekhpal Answer key 2020)
आपको परीक्षा देने के पश्चात उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा एक ऑफिसियल उत्तर कुंजी प्रदान की जाएगी। जिसे आप अपने प्रश्नों का मिलान उत्तर कुंजी के माध्यम से कर सकते हैं जो आपको परीक्षा देते समय मिल जाएगी। यदि आपको ऐसा लगता है कि मेरे द्वारा दिया गया प्रश्न का उत्तर सही है और उत्तर कुंजी में जो कि आफिशियल जारी की हुई है उसमें गलत है तो आप एक निश्चित अवधि में उस प्रश्न पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं तथा उत्तर में संशोधन के लिए निवेदन कर सकते हैं आपत्ति दर्ज करने के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा एक निश्चित समय अवधि प्रदान की जाती है।
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा 2020 के लिए कट ऑफ (UP lekhpal cut-off 2020)
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा परीक्षा होने के पश्चात परीक्षार्थियों के द्वारा प्राप्त किए हुए अंको का एक कट ऑफ जारी किया जाएगा। जिसके माध्यम से छात्रों की एक मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी जो अभ्यर्थी रिक्त पदों के लिए चयनित किए जाएंगे उसके बाद UP Lekhpal Vacancy 2020 में अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन सही पाए जाने के पश्चात अभ्यर्थियों को डाक के माध्यम से नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
DISCLAIMER
WWW.EEXAMPAPER.COM वेबसाइट केवल शैक्षणिक सहायता के लिए बनाई गयी है। अतः हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध सभी PDF/eBook/Notes/Material के मालिक नहीं है, ना ही उन्हें हमने बनाया और Scan किया है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Study Material को जरुरत के अनुसार आपको प्रदान करते हैं। इसलिए अगर आपको हमारे द्वारा Share किये गए किसी उत्पाद से समस्या या कानून का उल्लंघन है तो आप हमें [email protected] पर सूचित करने का कष्ट करें।
दोस्तों आप Social Media जैसे Facebook पर हमारे Latest Post के Notification पाना चाहते हैं तो आप हमारे Facebook Page को जरूर Like करें, और अगर आप Facebook पर हमारे साथ जुड़कर अपनी Knowledge और Information को Share करना चाहते हैं तो हमारे Facebook Group E Exam Paper को जरूर Join करें ।
इसी प्रकार के नोट्स, प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र , प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल (Telegram Channel) से जुड़े जहाँ पर सभी प्रकार के नोट्स, पेपर आदि के पीडीएफ (PDF) साझा किया करते है।
निवेदन – अगर आपके पास किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्नपत्र है तो कृपया आप ([email protected]) दिए गए ई-मेल पते पर भेजने की कृपा करे जिससे आपके जैसे अन्य प्रतियोगी छात्रों को आगामी परीक्षाओं में ये प्रश्न पत्र महत्वपूर्ण साबित होंगे।
1 thought on “UP lekhpal Vacancy 2020 Apply Online, राजस्व लेखपाल ऑनलाइन आवेदन”