उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित की गई UP ANM Vacancy 2021 के 9,213 पदों के विस्तृत जानकारी को यहां सेे हिंदी में प्राप्त करें।
ANM Vacancy in UP 2021 | UP ANM Vacancy 2021 :- उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग में खाली पड़ी 9,213 पदों पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (UP ANM) को नियुक्त करने का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) को भेज दिया हैं।
UP ANM 2021 VACANCY की Latest Vacancy के लिए यहाँ पर क्लिक करें।
NOTE :- ANM Vacancy in UP 2021 के अंतर्गत आने वाला online फार्म आने वाला था परंतु कोरोना वायरस के प्रकोप केे चलते कामकाज में देरी हुुुई। अब यह फॉर्म 2021 के अप्रैल माह के दूसरे या तीसरे सप्ताह में आ सकता है।
Table of Contents
ANM Vacancy in UP 202 | UP ANM Vacancy 2020
उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार ने महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी करने का एक सुनहरा मौका दे दिया है। वे महिलाएं जो एक अच्छी नौकरी की तलाश में उनके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है।
जी हां उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(UPSSSC) के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में खाली पड़ी महिला स्वास्थ्य कर्मियों के लिए कुल 9,213 पदों पर सीधी भर्ती निकाली जाएगी
ए.एन.एम. (ANM) पद के लिए इच्छुक महिलाएं अपना आवेदन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अधिकारी वेबसाइट के माध्यम से कर सकती है।
ए.एन.एम. (ANM) पदों पर चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। ए.एन.एम. (ANM) पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया में से साक्षात्कार को हटा दिया गया है अर्थात् लिखित परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद महिला अभ्यर्थियों को साक्षात्कार परीक्षा नहीं देनी होगी।
इस पोस्ट के माध्यम से आपको ए.एन.एम. (ANM) पदों पर UP ANM Vacancy 2021 भर्ती प्रक्रिया के विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
UP ANM VACANCY 2021 FULL DETAILS


भर्ती का नाम | ANM VACANCY In UP |
पद का नाम | ए.एन.एम. (ANM) |
आयोग का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
कुल पद | 9,213 पद |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा |
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ की तिथि | अधिकारिक सूचना आने पर अपडेट कर दिया जाएगा |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | अधिकारिक सूचना आने पर अपडेट कर दिया जाएगा |
परीक्षा की तिथि | अधिकारिक सूचना आने पर अपडेट कर दिया जाएगा |
परीक्षा परिणाम की तिथि | अधिकारिक सूचना आने पर अपडेट कर दिया जाएगा |

- ANM Vacancy in UP 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन तथा शुल्क आयोग द्वारा निर्धारित तिथि तक जमा किए जा सकेंगे।
- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में पूरी विस्तृत जानकारी आयोग द्वारा ऑफिशियल नोटिफिकेशन दिए जाने के पश्चात यहां पर अपडेट कर दिया जाएगा।
- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के माध्यम से ए.एन.एम. (ANM) पद के लिए भर्ती प्रक्रिया को पूरी करने के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा जिसमें UP ANM VACANCY 2021 के बारे में सारी डिटेल्स दिया जाएगा।

UP ANM के लिए शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualifications)
UP ANM VACANCY 2021 के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार हैं :-
- माध्यमिक शिक्षा परिषद से इंटरमीडिएट/12वीं इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
- भारतीय परिचार्य परिषद् नियमों के अनुसार 2 वर्ष का सहायक नर्स व मिडवाइफ “ए.एन.एम. (ANM)” का कोर्स किया होना अवश्यक है। इसके साथ – साथ प्रसूति से संबंधित 6 माह का प्रशिक्षण प्राप्त किया हो।
- उत्तर प्रदेश नर्सेज एवं मिडवाइफ काउंसिल लखनऊ में रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।
आयु (Age Limit)
- अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य में होना चाहिए।
- आरक्षित वर्ग से संबंध रखने वाले अभ्यर्थियों को भारत सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
- ऐसे अभ्यर्थी सामान्य वर्ग के अंतर्गत मानें जाएगें जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित, भूतपूर्व सैनिक, विकलांग तथा महिलाओ को, जो उत्तर प्रदेश के निवासी नहीं है, उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं दिया जायेगा।
वेतनमान (Pay Scale)
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परिवार कल्याण विभाग के ग्रुप ‘C’ ए.एन.एम. (ANM) पदों के लिए UP ANM SALARY वेतनमान 2400 रुपये तथा अनुमानित वेतन 25000 – 35000 रुपये रखा गया है।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
ANM Vacancy in UP 2021 / UP ANM Vacancy 2021 में अंतिम रूप से चयन आयोग द्वारा मेरिट के आधार पर किया जाएगा जो कि आपके लिखित परीक्षा के आधार पर बनाया जाएगा इस बार से उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा में साक्षात्कार परीक्षा का कोई भी प्रावधान नहीं है।
अर्थात इंटरव्यू को ANM Vacancy in UP 2021 में से हटा दिया गया है अंतिम चयन का आधार आपके लिखित परीक्षा के मेरिट को बनाया जाएगा। यह लेखक का एक पूर्वानुमान है ऑफिशियल नोटिफिकेशन आने के पश्चात इसे अपडेट कर दिया जाएगा।
ए.एन.एम. (ANM) भर्ती परीक्षा 2021 के लिए अध्ययन समाग्री (Study Material UP ANM Vacancy 2021)
ए.एन.एम. (ANM) भर्ती परीक्षा 2021 के लिए आपको उस परीक्षा की सही जानकारी प्राप्त होनी चाहिए तथा अभ्यर्थियों उससे संबंधित अध्ययन सामग्री से ही ए.एन.एम. (ANM) भर्ती परीक्षा 2021 के लिए तैयारी करनी चाहिए।
अगर हम अध्ययन सामग्री की बात की जाय तो सबसे महत्वपूर्ण बात यह होती है कि आपको को सी किताब से कितना और कैसे पढ़ा है? परीक्षा तो लाखों विद्यार्थी के द्वारा दिया जाता हैं लेकिन उनमें से पास सिर्फ कुछ ही होती हैं।
तो अभ्यर्थियों को ए.एन.एम. (ANM) भर्ती परीक्षा 2021 को पास करने के लिए एक निश्चित अध्ययन सामग्री बनानी होगी जिससे आप इस परीक्षा में अच्छे से अंक प्राप्त कर सकें और परीक्षा को उत्तीर्ण कर सकें।
परीक्षा देने का मौका हर बार नही आता है पर पर कोई परीक्षा सिर्फ एक बार आती है तो आप एकदम सटीक और सही जानकारी के साथ ए.एन.एम. (ANM) भर्ती परीक्षा 2021 (ANM VACANCY IN UP 2021) की तैयारी करें आपके लिए हम कुछ महत्वपूर्ण अध्ययन सामग्री लेकर आये है।
- ए.एन.एम. भर्ती परीक्षा 2021 के लिए UPSSSC द्वारा कुछ अन्य परीक्षा के पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र।
- UP ANM भर्ती 2021 के लिये गणित का पीडीएफ
- UP ANM भर्ती 2021के लिये संविधान का पीडीएफ
- UP ANM भर्ती 2021 के लिये इतिहास का पीडीएफ
- UP ANM भर्ती 2021 के लिये भारतीय भूगोल का पीडीएफ
- UP ANM भर्ती 2021 के लिये विश्व भूगोल का पीडीएफ
- UP ANM भर्ती 2021 के लिये इकोनॉमिक्स का पीडीएफ
- UP ANM भर्ती 2021 के लिये Static GK का पीडीएफ
- UP ANM भर्ती 2021 के लिये Reasoning का पीडीएफ
- UP ANM भर्ती 2021 के लिये Computer का पीडीएफ
नोट :- संपूर्ण पाठ्यक्रम ऑफिशियल नोटिफिकेशन आने के पश्चात अपडेट कर दिया जाएगा।
ANM भर्ती से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर
उत्तर प्रदेश एनम भर्ती का फार्म कब आएगा ?
उत्तर प्रदेश एनम भर्ती का फार्म April 2021 के अंतिम सप्ताह में आने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश एनम भर्ती का फार्म Online कब से भरा जाएगा ?
उत्तर प्रदेश एनम भर्ती का Online फार्म April 2021 के अंतिम सप्ताह से भरा जा सकता हैं।
UP में ANM को प्रतिमाह सैलरी कितनी मिलती है ?
UP Govt. में प्रतिमाह परमानेंट ANM की सैलरी 30-35000 रुपये प्रतिमाह और संविदा ANM की सैलरी 12000 रुपये प्रतिमाह हैं।
UP NHM 9000 वेकैंसी 2021 का Online form कब आएगा ?
UP NHM 9000 वेकैंसी 2021 का Online form April 2021 के अंतिम सप्ताह में आ सकता है।
UP NHM 9000 वेकैंसी 2021 का एग्जाम कब होगा ?
UP NHM 9000 वेकैंसी 2020 का एग्जाम मई या जून 2021 में होने की संभावना है।
दोस्तों आप Social Media जैसे Facebook पर हमारे Latest Post के Notification पाना चाहते हैं तो आप हमारे Facebook Page को जरूर Like करें, और अगर आप Facebook पर हमारे साथ जुड़कर अपनी Knowledge और Information को Share करना चाहते हैं तो हमारे Facebook Group E Exam Paper को जरूर Join करें ।
इसी प्रकार के Application, नोट्स, प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र , प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल (Telegram Channel) से जुड़े जहाँ पर सभी प्रकार के नोट्स, पेपर आदि के पीडीएफ (PDF) साझा किया करते है।
निवेदन – अगर आपके पास किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्नपत्र है तो कृपया आप ([email protected]) दिए गए ई-मेल पते पर भेजने की कृपा करे जिससे आपके जैसे अन्य प्रतियोगी छात्रों को आगामी परीक्षाओं में ये प्रश्न पत्र महत्वपूर्ण साबित होंगे।
आशा करता हूं कि हमारे द्वारा दिए गए UP ANM Vacancy 2021 के बारे में जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण होगी यदि आपको इस ANM VACANCY IN UP 2021 के बारे में सभी अपडेट सूचनाओं को पाना है तो हमारे ऊपर दिए गए सोशल मीडिया से जुड़ सकते हैं जिस पर हम सभी सूचनाओं को अपडेट करते रहते हैं।
Agr kse k pass anm ka diploma na ho to kya vo bhi fom fill kr skta hn plsss reply
हाँ, फॉर्म भर सकता है।