आज आपके लिए EexamPaper.com बहुत ही उपयोगी जानकारी लेकर आए हुए हैं। यह पोस्ट Indian Institute of Space Science and Technology (IIST) के बारे में है।
बहुत से ऐसे भारतीय युवा हैं जो अंतरिक्ष विज्ञान में वैज्ञानिक बनना चाहते हैं तो ऐसे ही भारतीय युवाओं के लिए आज हम उनको यह बताएंगे की अंतरिक्ष के क्षेत्र में किस प्रकार से वैज्ञानिक बना जाता है।

इस पोस्ट के माध्यम से आज हम आपके कई सवालों का जवाब देंगे। जो भी भारतीय युवा इसरो (ISRO, Indian Space Research Organisation) में वैज्ञानिक बनने की इच्छा रखता है तो उसे यह भी जानना जरूरी होगा कि इसरो में वैज्ञानिक कैसे बने? अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में वैज्ञानिक कैसे बना जाता है? इसरो मैं कैसे जाएं? स्पेस साइंटिस्ट कैसे बने? इन सभी सवालों का जवाब आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताएंगे साथ-साथ आपको Indian Institute of Space Science and Technology (IIST) मे Admission कैसे मिलता है? तथा इसके बारे में सारी जानकारी भी उपलब्ध कराएंगे। आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से Indian Institute of Space Science and Technology (IIST) से संबंधित सारी जानकारी प्रदान करेंगे।
Table of Contents
Indian Institute of Space Science and Technology (IIST)
Indian Institute of Space Science and Technology (IIST) भारत के केरल राज्य के तिरुअनंतपुरम शहर में स्थित है। इसकी स्थापना 2007 में हुई थी। यह इसरो (Indian Space Research Organisation, ISRO) द्वारा बनाया गया है या भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग (Department of Space, Government of India) के अंतर्गत कार्य करता है।
इसरो में वैज्ञानिक बनने का सबसे सही और आसान तरीका यह होता है कि Indian Institute of Space Science and Technology (IIST) का Entrance Exam पास करके इस संस्थान में एडमिशन लेना होता है। IIST में एडमिशन लेने के लिए विद्यार्थी को अपने पढ़ाई के बुनियादी दिनों में ही विचार बना लेना चाहिए। IIST प्रवेश पाने के लिए Joint Entrance Exam (JEE Mains) की परीक्षा को पास करना होता है। यह परीक्षा विद्यार्थी अपनी 12वीं की परीक्षा के पश्चात दे सकता है।
IIST ADMISSION
IIST में अंतरिक्ष विज्ञान क्षेत्र के अंतर्गत Undergraduate और Post Graduate कोर्स चलाए जाते हैं। इन कोर्स में एडमिशन लेने के लिए IIST Exam को पास करना पड़ता है। Undergraduate Courses में प्रवेश पाने के लिए JEE Mains Entrance Exam को पास करना पड़ता है। इसके पश्चात IIST में एडमिशन के लिए जाना पड़ता हैं। Post Graduate कोर्स में एडमिशन के लिए Gate Entrance Exam को पास करना पड़ता हैं। Gate Entrance Exam को पास करने के पश्चात Post Graduate कोर्स में एडमिशन के लिए जा सकता है।
Courses | Educational Qualification | Entrance Exam Name |
B. Tech | 10+2 with Physics and Mathematics | JEE Mains |
M.Tech | Candidate Must have Graduate Degree in Science | GATE |
P.hd | Candidate Must have Post Graduate Degree in Science | IIST EXAM |
IIST FEES STRUCTURE
Courses | Fees |
Under Graduate | 48,000/- |
Post Graduate | 19,650/- |
P.hd | 12,150/- |
IIST COURSES
IIST में विभिन्न प्रकार के कोर्स चलाए जाते हैं। जो कि इस प्रकार है :-
Undergraduate Course | Duration |
B.Tech. in Aerospace Engineering | 4 Year |
B.Tech. in Electronics and Communication Engineering | 4 Year |
Dual Degree Program (B.Tech + M.Tech) | Duration |
B.Tech. in Engineering Physics | 5 Year |
Master of Science in Astronomy and Astrophysics | 5 Year |
Master of Technology in Earth System Science | 5 Year |
Master of Science in Solid State Physics | 5 Year |
Master of Technology in Optical Engineering | 5 Year |
Post Graduate | Duration |
M.Tech in Thermal and Propulsion | 2 Year |
M.Tech in Aerodynamics and Flight Mechanics | 2 Year |
M.Tech in Structures and Design | 2 Year |
M.Tech in RF and Microwave Engineering | 2 Year |
M.Tech in Digital Signal Processing | 2 Year |
M.Tech in VLSI and Microsystems | 2 Year |
M.Tech in Control Systems | 2 Year |
M.Tech in Power Electronics | 2 Year |
M.Tech. in Machine Learning and Computing | 2 Year |
M.Tech in Materials Science & Technology | 2 Year |
M.Tech in Optical Engineering | 2 Year |
M.Tech in Solid State Technology | 2 Year |
M.Tech in Earth System Sciences | 2 Year |
M.Tech in GeoInformatics | 2 Year |
Master of Science in Astronomy and Astrophysics | 2 Year |
Ph.D | 3 Year |
Facilities of IIST
Indian Institute of Space Science and Technology (IIST) विद्यार्थियों के लिए कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान करता है जिससे इसमें पढ़ने वाले बच्चों को किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। इस संस्था में प्रदान होने वाली सुविधाएं कुछ इस प्रकार है :-
- संस्थान के अंदर शोध संस्थान की व्यवस्था।
- लड़के और लड़कियों के लिए छात्रावास की व्यवस्था।
- 24 घंटे नेट की सुविधा।
- परिसर के अंदर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा।
- विद्यार्थियों के लिए खेल की व्यवस्था।
- विद्यार्थियों के लिए बस की सुविधा।
- परिसर के अंदर योग संस्थान की सुविधा।
- उच्च गुणवत्ता वाले कंप्यूटर लैब की सुविधा।
- बोलचाल तथा पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के लिए अंग्रेजी भाषा को सिखाए जाने की सुविधा।
- विद्यार्थियों के लिए ड्रेस की सुविधा।
Placement of IIST
प्लेसमेंट के लिए या संस्थान बहुत ही जाना जाता है। क्योंकि इसमें लगभग 100% प्लेसमेंट हो जाता है। 10 मिनट में गए विद्यार्थियों की औसत सैलरी लगभग ₹500000 प्रति वर्ष रहती है अगर हम अधिकतम सैलरी की बात करें तो प्रति वर्ष 8 से 10 लाख रुपए तक की सैलरी पाने वाले विद्यार्थियों का संस्थान से ही प्लेसमेंट हुआ है। Indian Institute of Space Science and Technology (IIST) अपने प्लेसमेंट के कारण बहुत ही विख्यात संस्थान माना जाता है क्योंकि इसके माध्यम से सीधे इसरो (Indian Space Research Organisation, ISRO) में नौकरी करने का या शोध करने का मौका मिल जाता है।
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के जवाब
इसरो में वैज्ञानिक कैसे बने?
इसरो में वैज्ञानिक बनने के लिए सर्वप्रथम आपको एक प्रतिष्ठित संस्थान से अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में या उससे संबंधित किसी भी क्षेत्र में स्नातक की उपाधि ग्रहण करनी होगी इसके पश्चात आपको इसरो में वैज्ञानिक पढ़ने के लिए कुछ अतिरिक्त परीक्षा पास करनी पड़ेगी। इसरो में वैज्ञानिक बनने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि Indian Institute of Space Science and Technology (IIST) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से स्नातक की उपाधि ग्रहण करें तथा कैंपस के Placement सुविधा के माध्यम से सीधे इसरो में जाने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे।
अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में वैज्ञानिक कैसे बना जाता है?
अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में वैज्ञानिक बनने के लिए किसी भी विद्यार्थी को सर्वप्रथम उसको अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित विषय में स्नातक की उपाधि ग्रहण करनी होगी उसके पश्चात वह उच्च संस्थानों में शोध के लिए जा सकता है जिससे वह अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित जानकारी के बारे में शोध करेगा और अंतरिक्ष वैज्ञानिक बन सकता है।
दोस्तों अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने मित्रों के बीच शेयर कर सकते हैं जिससे वह इन सवालों के जवाब पा सकें और Indian Institute of Space Science and Technology (IIST) जैसे उच्च संस्थानों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकें।