CTET Syllabus PDF in Hindi 2022 : यहाँ से CTET Syllabus in Hindi 2022 को PDF में एवं CTET 2022 के Exam Pattern के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
CTET 2022 के लिए CBSE द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।जिसके लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि सम्भवतः अगस्त 2022 हो सकती है। अध्यापक बनने की उम्मीद रखने वाले उम्मीदवारों को ctet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना चाहिए। इस परीक्षा में मदद के लिए eExamPaper.com द्वारा CTET Syllabus in Hindi को PDF के रूप में उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस बार की सीटेट परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड मोड़ पर कराई जाएगी अभी तक है परीक्षा ऑफलाइन Question पेपर और ओएमआर शीट के माध्यम से संपन्न कराई जाती थी। सीबीएसई द्वारा जल्द ही दोनों पेपर के लिए सिलेबस को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
CTET परीक्षा में दो पेपर अर्थात पेपर 1 और पेपर 2 होता है। CTET Paper-I का पाठ्यक्रम कक्षा 1 से 5 के लिए NCERT के निर्धारित पाठ्यक्रम पर आधारित होगा प्रश्नों के कठिनाई का स्तर माध्यमिक स्तर का होगा तथा Paper -II कक्षा 6 से 8 के लिए NCERT के निर्धारित पाठ्यक्रम पर आधारित होगा प्रश्नों के कठिनाई का स्तर इंटरमीडिएट के स्तर का होगा।
केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक तथा कक्षा 6 से कक्षा 8 तक शिक्षक बनने के लिए कराई जाती है।यदि आप इस परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं तो हम आपके लिए अपने इस पोस्ट के माध्यम से CTET Syllabus in Hindi 2022 को उपलब्ध करा रहा हूँ। इस CTET 2022 के Syllabus और Exam Pattern की सहायता से आप अपनी तैयारी को और अधिक सुदृढ़ कर सकते हैं।
CTET Syllabus in Hindi With PDF

परीक्षा का नाम | CTET 2022 |
परीक्षा कराने वाली संस्था का नाम | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड |
परीक्षा का मोड | ऑनलाइन |
परीक्षा की तिथि | Updated Soon |
परीक्षा का समय | 150 मिनट |
प्रश्न पत्र की भाषा | हिंदी तथा अंग्रेजी |
प्रश्न पत्रों की संख्या | ● प्रथम प्रश्न पत्र – कक्षा 01 से 05 तक लिए ● द्वितीय प्रश्न पत्र – कक्षा 06 से 08 तक के लिए |
प्रश्न पत्र में प्रश्नों की संख्या | 150 |
ऑफिसियल वेबसाइट | ctet.nic.in |
CTET Exam Pattern in Hindi 2022
यह परीक्षा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSC) द्वारा कराई जाती है इस परीक्षा में कुल दो प्रश्न पत्र होते हैं जिसमें से प्रथम प्रश्न पत्र कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाओं में अध्यापक बनने के लिए कराई जाती है तथा दूसरा प्रश्न पत्र कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं में अध्यापक बनने के लिए कराई जाती है।
CTET Paper-I Exam Pattern in Hindi
Paper – 1 (प्रथम प्रश्न पत्र) :- यह परीक्षा कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाओं में अध्यापक बनने के लिए कराई जाती हैं। जिन भी उम्मीदवारों को प्राथमिक स्तर तक का अध्यापक बनना होता है वह इस प्रश्न पत्र की परीक्षा देता है।
विषय | कुल प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समय |
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र | 30 प्रश्न | 30 अंक | 2 घण्टे 30 मिनट |
गणित | 30 प्रश्न | 30 अंक | |
भाषा प्रथम | 30 प्रश्न | 30 अंक | |
भाषा द्वितीय | 30 प्रश्न | 30 अंक | |
पर्यावरण अध्ययन | 30 प्रश्न | 30 अंक | |
कुल योग | 150 प्रश्न | 150 अंक |
CTET Paper-II Exam Pattern in Hindi
Paper – II (द्वितीय प्रश्न पत्र) :- यह परीक्षा कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं में अध्यापक बनने के लिए कराई जाती हैं। जिन भी उम्मीदवारों को उच्च माध्यमिक स्तर तक के विद्यालयों में अध्यापक बनना होता है वह इस प्रश्न पत्र की परीक्षा देता है।
CTET Paper – 2 (द्वितीय प्रश्न पत्र) के अंतिम विषय में गणित तथा विज्ञान का एक पेपर अलग और सामाजिक विज्ञान का अलग एक पेपर होगा। दोनों प्रश्न पत्र 60 – 60 अंक के होंगे। किसी भी अभ्यर्थी को इन दोनों पेपरों में कोई एक विषय वाला पेपर चुन कर परीक्षा देनी होगी।
विषय | कुल प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समय |
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र | 30 प्रश्न | 30 अंक | 2 घंटे 30 मिनट |
भाषा प्रथम | 30 प्रश्न | 30 अंक | |
भाषा द्वितीय | 30 प्रश्न | 30 अंक | |
गणित और विज्ञान | 30 प्रश्न | 30 अंक | |
सामाजिक विज्ञान | 30 प्रश्न | 30 अंक | |
कुल योग | 150 प्रश्न | 150 अंक |
#01 जिस भी उम्मीदवारों को दोनों (कक्षा 1 से 5 तक और कक्षा 6 से 8) में अध्यापक बनना होगा उस अभ्यर्थी को दोनों ही प्रश्न पत्र की परीक्षा देना होंगा।
#02 दोनों ही प्रश्न पत्र Paper – 1 (प्रथम प्रश्न पत्र) और Paper – 2 (द्वितीय प्रश्न पत्र) बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होंगे अर्थात आपको दिए गए प्रश्नों के विकल्पों में सही उत्तर चुनकर कंप्यूटर के माउस से Click करना होगा।
#03 दोनों ही प्रश्न पत्र Paper – 1 (प्रथम प्रश्न पत्र) और Paper – 2 (द्वितीय प्रश्न पत्र) में नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं है अर्थात आपके द्वारा गलत उत्तर करने पर भी आपके प्राप्त किए गए अंकों में से कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
CTET Syllabus in Hindi (Paper – 01 & Paper – 02)
नीचे CTET के Paper – 01 और Paper – 02 के Syllabus को विस्तार से उपलब्ध करवा रहे हैं जो पिछली सीटेट की परीक्षा पर आधारित है वर्ष 2022 के अधिकारिक पाठ्यक्रम के आ जाने पर इस पाठ्यक्रम को अपडेट कर दिया जाएगा।
CTET Paper – 01 Syllabus in Hindi (Class 01-05 के लिए)
(1) बाल विकास और अध्यापन काला (30 अंक, 30 प्रश्न)
- बाल विकास (15 अंक)
- समावेशी शिक्षा की अवधारणा तथा विशेष आवश्यकता वाले बालकों को समझाना (5 अंक)
- अधिगम और अध्यापन (10 अंक)
(2) भाषा प्रथम “अनिवार्य” (30 अंक, 30 प्रश्न)
- बोधगम्यता (15 अंक)
- भाषा विकास की अध्यापन काला (15 अंक)
(3) भाषा द्वितीय “अनिवार्य” (30 अंक, 30 प्रश्न)
- बोधगम्यता (15 अंक)
- भाषा विकास की अध्यापन काला (15 अंक)
(4) गणित (30 अंक, 30 प्रश्न)
- सामान्य गणित
- अध्यापन कला से संबंधित मुद्दों पर गणित के प्रश्न
(5) पर्यावरण अध्ययन (30 अंक)
- सामान्य पर्यावरण अध्ययन का प्रश्न
- अध्यापन कला से संबंधित मुद्दों पर पर्यावरण अध्ययन के प्रश्न
CTET Paper – 02 Syllabus in Hindi (Class 06-08 के लिए)
(1) बाल विकास और अध्यापन काला (30 अंक, 30 प्रश्न)
- बाल विकास (15 अंक)
- समावेशी शिक्षा की अवधारणा तथा विशेष आवश्यकता वाले बालकों को समझाना (5 अंक)
- अध्ययन और अध्यापन (10 अंक)
(2) भाषा प्रथम “अनिवार्य” (30 अंक, 30 प्रश्न)
- भाषा बोधगम्यता (15 अंक)
- भाषा विकास की अध्यापन काला (15 अंक)
(3) भाषा द्वितीय “अनिवार्य” (30 अंक, 30 प्रश्न)
- भाषा बोधगम्यता (15 अंक)
- भाषा विकास की अध्यापन काला (15 अंक)
(4) गणित और विज्ञान (30 अंक, 30 प्रश्न)
- सामान्य गणित
- अध्यापन कला से संबंधित मुद्दों पर गणित के प्रश्न
- सामान्य विज्ञान पर आधारित प्रश्न
- अध्यापन कला से संबंधित मुद्दों पर विज्ञान के प्रश्न
(5) सामाजिक विज्ञान (30 अंक, 30 प्रश्न)
- इतिहास, भूगोल और राजनीति विज्ञान के प्रश्न
- अध्यापक से संबंधित मुद्दों पर सामाजिक विज्ञान के प्रश्न
CTET Syllabus in Hindi से जुड़े कुछ प्रश्नों के उत्तर
क्या यहां से CTET 2022 के Syllabus को PDF में प्राप्त कर सकते है?
जी हाँ, हमने इस लेख में CTET 2022 Syllabus in Hindi को PDF के उपलब्ध कराया है जिसे आप डाऊनलोड भी कर सकते हैं।
CTET में कौन-कौन से विषय आते है?
सीटेट 2022 पाठ्यक्रम में आपसे बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, पर्यावरण अध्ययन, गणित, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन, सामाजिक विज्ञान सभी शामिल है जिनसे आप से प्रश्न पूछे जाएंगे।
क्या सीटेट में नेगेटिव मार्किंग होती है?
आपको बता दें कि सीटेट की परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
सीटेट का पेपर कौन दे सकता है?
सीटेट की परीक्षा ग्रेजुएशन किए हुए छात्र तथा b.Ed करने वाले छात्र पहले स्तर तथा दूसरे स्तर दोनों की परीक्षा को दे सकते हैं।
सीटेट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
आपको बता दें कि सीटेट परीक्षा में पास होने के लिए आप को कम से कम 90 अंक अर्थात 60% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है।
प्रिय उम्मीदवार अब हम आपसे पूरी उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल के माध्यम से CTET Syllabus in Hindi 2022 के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी।यदि आप इसी तरह की जानकारी के लिए हमसे जुड़ना चाहते है तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल और फेसबुक ग्रुप से जुड़ सकते है जहाँ हम आपके ऐसी तरह की पोस्ट डालते है। (धन्यवाद)